देश

भारत रत्न दिए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कटाक्ष, बोले- आडवाणी जी ने ही 2002 में मोदी की कुर्सी बचाई

LK Advani Awarded Bharat Ratna: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि वो आडवाणी ही थे जिन्होंने तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी की कुर्सी बचाई थी. उन्होंने यह बात झारखंड के देवघर में पत्रकारों से बात करते हुए कही.

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब वे आडवाणी जी और पीएम मोदी को देखते हैं तो 2 बातें याद आती हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात में दंगों के बाद तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी सीएम नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते थे, लेकिन एक व्यक्ति उन्हें बचाया और वह आडवाणी थे.

2014 में आडवाणी ने पीएम मोदी को इवेंट मेनेजर बताया

वहीं दूसरी बात जयराम रमेश ने दावा किया कि 2014 में चुनाव से पहले गांधीनगर में लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी उनके शिष्य नहीं बल्कि एक शानदार इवेंट मैनेजर हैं. उनके बारे में ये शब्द आडवाणी ने इस्तेमाल किए थे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत करते हैं. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के वोट न बिखरे इसलिए आडवाणी को भारत रत्न दिया जा रहा है.

विनम्रता से भारत रत्न स्वीकार करता हूं – आडवाणी

वहीं लालकृष्ण आडवाणी ने भारत रत्न देने के बाद शनिवार को कहा कि अत्यंत विनम्रता के साथ मैं भारत रत्न स्वीकार करता हूं. जो आज मुझे दिया गया है. यह न केवल एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान है बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है. जिनका मैंने अपनी निष्ठा के साथ पालन करने का प्रयास किया.

बता दें कि मोदी सरकार अब तक भूपेन हजारिका, प्रणब मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीया, नानाजी देशमुख को भारत रत्न से सम्मानित कर चुकी है. वहीं इस लिस्ट में अब आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर का नाम भी जुड़ गया है.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

38 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

60 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

60 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

1 hour ago