देश

अमेरिका दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी : एयरपोर्ट पर करना पड़ा दो घंटे इंतजार, बोले- अब मैं आम आदमी हूं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं. राहुल गांधी का सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा ने स्वागत किया. इस दौरान एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए राहुल गांधी को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा. राहुल गांधी जब लाइन में खड़े हुए थे तो लोगों ने उनसे पूछा, आप लाइन में क्यों खड़े हैं ? जिसपर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि “मैं आम आदमी हूं और अब सांसद नहीं हूं. राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों का दौरा करेंगे. जिसमें वो प्रवासी भारतीयों और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को में स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करेंगे. छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. बाद में वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी सांसदों और थिंक टैंक के साथ बैठक करेंगे. गौरतलब है कि राहुल गांधी एक सप्ताह तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे. राहुल गांधी 4 जून को न्यूयॉर्क में आयोजित जनसभा में भी शामिल होंगे. ये कार्यक्रम जेविट्स सेंटर में आयोजित होगी.

यह भी पढ़ें- अमित शाह को ओवैसी की चुनौती, कहा- दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाएं गृहमंत्री

आपको बता दें कि राहुल गांधी की इसी साल मार्च महीने में संसद की सदस्यता रद्द हो गई थी. राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई थी. राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान केरल के वायनाड में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी. जिसको लेकर बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के खिलाफ मोदी समुदाय को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने अपना डिप्लोमेटिक पासपोर्ट भी सरेंडर कर दिया था. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट से ऑर्डिनरी पासपोर्ट के लिए NOC जारी करने की मांग की थी. राहुल गांधी की इस मांग को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए एनओसी जारी करने के निर्देश दिए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

18 seconds ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

52 minutes ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

54 minutes ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

56 minutes ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

1 hour ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

1 hour ago