देश

Weather Update:  दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, इन 10 राज्यों में आज बरसेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: मई के महीने में एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है. मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि 5 जून तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 डिग्री से कम रहने वाला है. आईएमडी ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश का अनुमान

आईएमडी की माने तो आज देर रात तक राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 01 जून से दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. आईएमडी के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है.

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

वहीं अगर हम आज के मौसम की बात करें तो राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी की भी संभावना है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Air India Flight: एयर इंडिया विमान में क्रू मेंबर से फिर हुई बदसलूकी, बेकाबू यात्री ने पहले गालियां दी फिर हमला किया

बारिश से तापमान में गिरावट

पिछले कुछ दिनों से मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ी समेत देश के उत्तरी हिस्सों में मौसम का मिजाज अच्छा बना हुआ है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है और यह सामान्य स्तर से नीचे चल रहा है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहले ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर आ चुका है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर भारत की पहाड़ियों पर मौसम की गतिविधियां अधिक होंगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

41 seconds ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

44 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

51 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago