होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव (फोटो प्रतीकात्मक)
Petrol Diesel Rates on 31 May 2023: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से आज सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं. इसके आधार पर देखा जा सकता है कि आज भी देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल के दाम में कटौती की गई है और यह 27 पैसे की गिरावट के साथ 96.65 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. वहीं, डीजल के दाम में 14 पैसे की कमी हुई है और यह 96.63 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 96.44 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. गाजियाबाद में डीजल के दाम में कोई कमी नहीं हुई है और यह 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. प्रयागराज में आज पेट्रोल 80 पैसे सस्ता हो गया है और 96.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जबकि डीजल 20 पैसे महंगा होकर 90.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे महंगा होकर 89.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मेरठ पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 10 पैसे महंगा होकर 89.59 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बुलंदशहर में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 97.44 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 58 पैसे महंगा होकर 90.78 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी : एयरपोर्ट पर करना पड़ा दो घंटे इंतजार, बोले- अब मैं आम आदमी हूं
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…