राहुल गांधी ने AIIMS का किया दौरा.
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार की देर रात दिल्ली AIIMS का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरे के बाद राहुल गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला.
राहुल गांधी ने कहा कि देश के दूर-दराज इलाकों से एम्स में इलाज कराने आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने और रहने को मजबूर हैं. कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के इस दौरे का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें वो मरीजों के परिजनों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
एक्स पर कांग्रेस पार्टी ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए “लिखा है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली AIIMS के बाहर मरीजों और उनके परिवार से मुलाकात की. दूर-दराज से इलाज के लिए आए लोग यहां सड़कों, फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं. मोदी सरकार और दिल्ली की सरकार ने इन्हें अपने हाल पर छोड़ रखा है. अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रखा है.”
दूसरी पोस्ट में कांग्रेस पार्टी ने लिखा, “इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली AIIMS की सच्चाई है. हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं. आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं.”
-भारत एक्सप्रेस
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…