लाइफस्टाइल

अगर आप भी भीषण सर्दी और कोहरे वाले मौसम में अपने बालों को रखना चाहते हैं सुरक्षित, तो अपनाएं ये तरीके

Hair Care Tips: सर्दी का मौसम आते ही स्किन के साथ बालों का भी खास ध्यान रखना पड़ता है. इस मौसम में ठंडी हवाओं के कारण बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं. सर्दियों में हमारे बालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिस कारण बालों के टूटेन और झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है. लेकिन सर्दी के मौसम में सही हेयर केयर रूटीन फॉलो करके आप अपने बालों का खास ध्यान रख सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं क्या है बालों को सुरक्षित रखने का तरीका.

बालों को रखें हाइड्रेटेड

बदलते मौसम में अगर आप बालों के झड़ने से परेशान है तो आपको इसेक लिए इन्हें हाइड्रेटेड रखने की जरूरत है. वहीं बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए नमी बनाए रखना जरूरी है और इसके लिए आप बालों को अच्छी तरह से मसाज करें. वहीं बालों की मसाज करने के लिए आप नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है और ये काम आप हफ्ते में 2 से 3 दिन करें.

गर्म पानी से न करें वॉश

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग अक्सर गर्म पानी से नहाते हैं और बाल धोने के लिए भी गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जो आपके बालों की नमी को छीन सकते हैं और बालों में डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ सकती है. इसलिए, आप गर्म पानी से बाल धोने से बचें, और गुनगुने पानी या नॉर्मल पानी से हेयर वॉश करें.

एंटी-फ्रिज प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करें

स्टाइल करने से पहले गीले बालों पर एंटी-फ्रिज सीरम या स्टाइलिंग क्रीम लगाएं. ये प्रोडक्ट नमी से लड़ने में मदद करते हैं बालों के क्यूटिकल को ऊपर उठने से रोकते हैं. जिससे उलझे हुए बाल होते हैं. हल्के बालों के तेल जैसे आर्गन तेल, बालों को भारी किए बिना उन्हें चमकदार और मुलायम बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:Exam Preparation Tips: क्या आप भी चाहते हैं अपने बच्चों के एग्जाम में अच्छे नंबर? तो उन्हें लगाएं इन 5 चीजों की आदत

बालों को ढक कर रखें

अगर आप लंबे समय तक बाहर रहने वाले हैं तो अपने बालों को नमी वाली हवा से बचाने के लिए स्कार्फ या टोपी से ढकें. ब्रैड, बन या ट्विस्ट जैसे हेयरस्टाइल चुनें जो बालों को नियंत्रित रखें और हवा की नमी के संपर्क में आने से बचाएं.

सही प्रोडक्ट्स का चुनाव करें

मौसम बजलने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखे कि जिस भी तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं वो प्रोडक्ट्स मौसम के अनुसार सही हो. अगर मौसम ठंडा है तो आप मॉइश्चराइज वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें साथ ही मौसम गर्म होने पर आप हल्के ऑयलवाले प्रोडक्ट्स का चुनाव करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

35 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

2 hours ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago