Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने किया दिल्ली AIIMS का दौरा, कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर सो रहे मरीजों के परिजनों से की मुलाकात

राहुल गांधी ने कहा कि देश के दूर-दराज इलाकों से एम्स में इलाज कराने आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने और रहने को मजबूर हैं.

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने AIIMS का किया दौरा.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार की देर रात दिल्ली AIIMS का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरे के बाद राहुल गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला.

दिल्ली AIIMS का किया दौरा

राहुल गांधी ने कहा कि देश के दूर-दराज इलाकों से एम्स में इलाज कराने आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने और रहने को मजबूर हैं. कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के इस दौरे का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें वो मरीजों के परिजनों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कांग्रेस ने पोस्ट की तस्वीरें

एक्स पर कांग्रेस पार्टी ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए “लिखा है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली AIIMS के बाहर मरीजों और उनके परिवार से मुलाकात की. दूर-दराज से इलाज के लिए आए लोग यहां सड़कों, फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं. मोदी सरकार और दिल्ली की सरकार ने इन्हें अपने हाल पर छोड़ रखा है. अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रखा है.”

दूसरी पोस्ट में कांग्रेस पार्टी ने लिखा, “इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली AIIMS की सच्चाई है. हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं. आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital