देश

गैस संकट की मार: कांग्रेस मुख्यालय की कैंटीन से ‘डोसा’ और ‘उत्तपम’ गायब; LPG-PNG की किल्लत से बदला मेन्यू

LPG PNG Supply Crisis: देश के कई हिस्सों में चल रहे LPG-PNG आपूर्ति संकट का असर अब राजनीतिक दलों के दफ्तरों तक भी पहुंचने लगा है. इसी कड़ी में Indian National Congress के कार्यालय की कैंटीन भी इस समस्या से अछूती नहीं रही. गैस की सीमित उपलब्धता के कारण कैंटीन प्रबंधन को कुछ व्यंजनों की सेवा अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी है.

भारी खपत वाले व्यंजनों पर रोक

कैंटीन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, LPG की खपत कम करने के लिए डोसा और कुछ अन्य ऐसे व्यंजन बंद कर दिए गए हैं जिन्हें बनाने में ज्यादा गैस की जरूरत पड़ती है. डोसा, उत्तपम और कुछ तवे पर बनने वाले आइटम फिलहाल मेन्यू से हटा दिए गए हैं, ताकि उपलब्ध गैस का इस्तेमाल केवल जरूरी भोजन तैयार करने में किया जा सके.

अनियमित आपूर्ति से बढ़ा संकट

कैंटीन प्रबंधन का कहना है कि हाल के दिनों में LPG और PNG की आपूर्ति अनियमित हो गई है, जिससे रोजाना के संचालन में कठिनाई आ रही है. इसी वजह से मेन्यू को सीमित करना पड़ा है. फिलहाल कैंटीन में साधारण भोजन जैसे दाल-चावल, सब्जी, रोटी और कुछ हल्के नाश्ते ही परोसे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- लाल आतंक का ‘द एंड’; अमित शाह की 31 मार्च की डेडलाइन से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का ‘महा-सरेंडर’

नेताओं और कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस कार्यालय की कैंटीन में आमतौर पर पार्टी नेताओं, कर्मचारियों के लिए सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है. यहां दक्षिण भारतीय व्यंजनों, खासकर डोसा और इडली-सांभर की काफी मांग रहती थी. लेकिन गैस संकट के कारण इन लोकप्रिय व्यंजनों को फिलहाल रोक दिया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

11 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

14 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

27 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

46 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

59 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago