राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
Congress Lok Sabha Candidates 2024: भारत के सबसे पुराने सियासी दल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव—2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दिल्ली में इन उम्मीदवारों की जानकारी दी.
कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शामिल हैं. कांग्रेस में पीएम पद के संभावित दावेदार राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से ही एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. पार्टी की पहली सूची में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं. अल्पसंख्यकों में सर्वाधिक मुस्लिम समुदाय के चेहरों को जगह दी गई है.
लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “हम (कांग्रेस) अब चुनाव मोड़ में आ चुके हैं. एक तरफ हमारे नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर रहे हैं…दूसरी ओर यहां हमारे उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा रही है.” वेणुगोपाल बोले— “हर जगह हम INDIA गठबंधन के साथ जाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कुछ समस्याएं हैं, फिर भी हम सुलह की कोशिश कर रहे हैं.”
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान होने के साथ ही नामचीन इंग्लिश-भाषी कांग्रेसी चेहरा शशि थरूर की सीट का नाम भी सामने आ गया है. शशि थरूर दक्षिण भारत में तिरुवनंतपुरम सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में उतरेंगे. अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, “इससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे ये अवसर दिया है. मुझे 15 वर्षों तक तिरुवनंतपुरम की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. मैं एक और अवसर की प्रतीक्षा कर रहा था…जो मुझे अब मिल गया है. मैं बेहद उत्साहित हूं.”
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के उपरांत कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बारे में कहा— “यह यात्रा अब गुजरात पहुंच चुकी है और कई राज्यों को कवर कर चुकी है…17 मार्च को मुंबई में विशाल रैली होगी…हमने INDIA गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के सभी नेताओं को मुंबई रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.”
यह भी पढ़िए— UP BJP Candidate List 2024 : देश के सबसे बड़े सूबे में BJP ने इतनी सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, 5 महिलाएं
यह भी पढ़िए— Lok Sabha Election 2024 : आप मध्य प्रदेश से हैं क्या? जानिए आपकी सीट पर BJP ने किसे बनाया लोकसभा उम्मीदवार
India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई के अंधेरी स्थित होटल के…