Bharat Express

Lok Sabha Election 2024: आप मध्य प्रदेश से हैं क्या? जानिए आपकी सीट पर BJP ने किसे बनाया लोकसभा उम्मीदवार

BJP Candidates List 2024 Lok Sabha Election: दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में एमपी के 24 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है.

BJP Candidate List 2024 Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान विदिशा, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चुनाव लड़ेंगे

BJP Candidate List 2024 Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बजने वाला है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी कर दी. इस सूची में मध्य प्रदेश की कुल 29 में से 24 सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP के उम्मीदवारों को पहली सूची में भोपाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मेयर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काट दिया गया है. प्रज्ञा सिंह ठाकुर वही हैं, जिन्होंने बीते लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हराया था.

Shivraj Cabinet Reshuffle

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए गए आलोक शर्मा को बधाई दी. आलोक शर्मा अपने राजनैतिक करियर में पार्षद, महापौर और विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं. इनमें से उन्हें पार्षद और महापौर के चुनाव में विजय मिली.

यह भी पढ़िए: देश के सबसे बड़े सूबे में BJP ने 51 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, 5 महिलाएं, जानिए किसे-कहां से मिला मौका

मध्य प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवार

  • मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
  • भिंड से संध्या राय
  • ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह
  • गुना से ज्योदिरादित्य सिंधिया
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टीकमगढ़ से वीरेन्द्र खटीक
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जनार्दन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्रा
  • शहडोल से हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी
  • विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • राजगढ़ से रोडमल नागर
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान
  • खरगोन से गजेन्द्र पटेल
  • खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल
  • बैतूल से दुर्गा दास उइके

यह भी पढ़िए: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के 195 उम्‍मीदवारों की घोषणा, पहली लिस्ट में इन नेताओं के नाम

Bharat Express Live

Also Read