देश

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, कमलनाथ-दिग्विजय समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे सभी दल अपने चुनाव प्रचार को तेज करने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी बड़ा कदम उठाते हुए 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इन सभी नेताओं को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 77(1) के तहत अधिकृत स्टार प्रचारक घोषित किया है.

कांग्रेस की ओर से जारी सूची में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई चर्चित नेताओं को जगह मिली है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हरीश चौधरी, सज्जन सिंह वर्मा, अरुण यादव, विवेक तन्खा और गोविंद सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. इसके अलावा हेमंत कटारे, कुणाल चौधरी, सत्यनारायण पटेल, डॉ. विक्रांत भूरिया, सचिन यादव, फूल सिंह बरैया, जयवर्धन सिंह और आरिफ मसूद भी चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे.

कई अन्य नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

स्टार प्रचारकों की सूची में केवल बड़े चेहरे ही नहीं, बल्कि संगठन के कई सक्रिय नेताओं को भी शामिल किया गया है. इनमें संजना जाटव, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अशोक सिंह, मीनाक्षी नटराजन, नीतू सिकारवार, यदवेंद्र सिंह, कैलाश कुशवाह, पंकज उपाध्याय, दिनेश गुर्जर, अविनाश भार्गव, नितेंद्र राठौर, राजेंद्र भारती, बैजनाथ कुशवाह, महेंद्र बौद्ध, चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, राधेलाल बघेल, यश घंघोरिया, रीना बोरासी सेठिया, बीके बाथम, ओंकार मरकाम और प्रदीप अहिरवार को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

चुनाव प्रचार को मिलेगी नई रफ्तार

कांग्रेस का मानना है कि अनुभवी नेताओं की मौजूदगी से दतिया में पार्टी का चुनाव अभियान और मजबूत होगा. पार्टी को उम्मीद है कि इन नेताओं के दौरे और जनसभाओं से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा और संगठन बूथ स्तर तक ज्यादा सक्रिय हो सकेगा. आने वाले दिनों में ये सभी नेता दतिया विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं, रोड शो, कार्यकर्ता बैठकों और अन्य चुनावी कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे.

30 जुलाई को होगा मतदान

दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है. इस उपचुनाव को कांग्रेस काफी अहम मान रही है, इसलिए उसने प्रचार अभियान को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई है. स्टार प्रचारकों की घोषणा को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि चुनावी मैदान में इन नेताओं की सक्रियता मतदाताओं को कितना प्रभावित करती है और इसका चुनाव परिणाम पर कितना असर पड़ता है. फिलहाल कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिए हैं कि दतिया उपचुनाव में वह कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है और पूरे दमखम के साथ चुनावी मुकाबले में उतर रही है.

ये भी पढ़ें- ‘दिसंबर का इंतजार क्यों, कल ही आ जाएं…’ शेख हसीना के बड़े एलान पर बांग्लादेश की अदालत ने तय कर दिया ये अंजाम

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago