कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
Karpuri Thakur: बिहार के पूर्व सीएम और दिग्गज समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को केंद्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया है. इस घोषणा के बाद से ही बिहार की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. अब कर्पूरी ठाकुर को लेकर सभी सियासी दल अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं. मोदी सरकार के इस फैसले का विपक्ष भी स्वागत कर रहा है. इसी बीच कांग्रेस ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए एक और मांग रख दी है.
कांग्रेस ने कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार जाति जनगणना कराती है तो ये कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. हालांकि मोदी सरकार जाति जनगणना कराने से पीछे हट रही है.
कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि भारत रत्न देने का मोदी सरकार का फैसला उसकी हताशा और पाखंड को भी दिखाता है, क्योंकि वह राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना से इनकार कर रही है. कर्पूरी ठाकुर का नाम मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के लिए चुना गया है. बता दें कि राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को उनकी जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की.
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ‘‘सामाजिक न्याय के प्रणेता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ दिया जाना भले ही मोदी सरकार की हताशा और पाखंड को दर्शाता है, फिर भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करती है.’’
यह भी पढ़ें- कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर PM मोदी ने लिखा ब्लॉग, बताया उनसे जुड़ा यादगार किस्सा
उन्होंने कहा कि ‘भागीदारी न्याय’ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभों में से एक है, इसके आरंभिक बिंदु के रूप में राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की आवश्यकता होगी. जयराम रमेश ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी लगातार इसकी वकालत करते रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के नतीजे जारी करने से इनकार कर दिया है और एक नयी राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराने से भी इनकार कर दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी वर्गों को भागीदारी देने के लिए जातिगत जनगणना कराना ही सही मायनों में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सबसे उचित श्रद्धांजलि होती, लेकिन मोदी सरकार इससे भाग रही है.’’
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…