Disadvantages Of Using Phone In Toilet
Disadvantages Of Using Phone In Toilet : आज के समय में मोबाइल फोन हर किसी के लिए एक बहुत बड़ी जरूरत बनकर खड़ा हो गया है. किसी के लिए भी अपने फोन से दूर रहना मुश्किल हो गया. कई लोग अक्सर सोने से पहले आखिरी कुछ मिनटों तक रील्स स्क्रोल करते हैं. यहां तक तो फिर भी एक बार के लिए ठीक माना जा सकता है, लेकिन हालत तब बिगड़ जाती है जब देखने को मिलता है कि लोगों पर मोबाइल की ये लत इस कदर हावी है कि इसे लेकर लोग वॉशरूम में लेकर जाने लगे हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही जान लीजिए इसके नुकसान.
एक स्टडी से पता चला है कि टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल करने से आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है. क्योंकि जिस समय आप यहां बैठकर अपने बारे में सोचने में बिता सकते थे वह सिर्फ फोन में लगकर ही बर्बाद हो जाता है. इसलिए इस आदत से आपके मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है.
जब लोग अपना मोबाइल फोन टॉयलेट में लेकर जाते हैं, तो वे अक्सर वहां अधिक समय बिताते हैं, जो कि सही नहीं है. हम आपको बताते हैं कि लंबे समय तक बैठे रहने से मांसपेशियों में अकड़न और घुटनों में दर्द भी हो सकता है और अगर आप करीब आधे घंटे तक कमोड पर फोन लेकर बैठे रहेंगे तो इसकी वजह से आप ठीक तरीके से फ्रेश भी नहीं हो पाते हैं.
यह भी पढ़ें : कोहरे में कार चलाते समय नहीं आ रहा कुछ नजर, तो इन सेफ्टी टिप्स के साथ ऐसे चलाएं गाड़ी
टॉयलेट जाते समय फोन का इस्तेमाल करना एक तरह का सेहत से खिलवाड़ करने जैसा है। इस जगह पर बहुत सारे जर्म्स मौजूद होते हैं. जब आप ऐसी स्थिति में फोन का यूज करते हैं, तो यह आसानी से फोन में ट्रांसफर हो सकते हैं और आपको बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं . चूंकि सेल फोन ऐसी चीज हैं जिन्हें धोया नहीं जा सकता, ये जर्म्स आपके शरीर में जाकर तरह-तरह की बीमारियों की वजह बन सकते हैं.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…