देश

UP Politics: भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यक्रम को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, देंगे जीत के मंत्र

Lok Sabha Election-2024: आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के बीच प्रधानमंत्री का ये सम्बंधन ‘मिशन 80’ को पूरा करने के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. तो वहीं भाजपा नए वोटर्स को पार्टी से जोड़ने की बात पर अधिक बल दे रही है. इसी के साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है. मालूम हो कि पीएम वर्चुअली कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार, नव मतदाता सम्मेलन में करीब 8 लाख नए मतदाता शामिल होंगे और ये सम्मेलन हर विधानसभा में दो जगह आयोजित होने जा रहा है. बता दें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. तो वहीं इस खास आयोजन के बाद माना जा रहा है कि पीएम कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दे सकते हैं और चुनाव में किस तरह से काम करना है, उसके बारे मे भी जानकारी देंगे. फिलहाल इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त दिवेदी को सौंपी गई है. उनको यूपी के 6 क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है. इनकी टीम में हर्षवर्धन सिंह, देवेंद्र पटेल, अरुण यादव और रोहित मिश्रा शामिल हैं. मालूम हो कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा किसी भी तरह से चूक नहीं करना चाहती है. यूपी को लेकर पार्टी बेहद गम्भीर है और इस बार लोकसभा की सभी 80 सीटों को साधने का लक्ष्य रखा है. माना जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है. इसीलिए हर राजनीतिक दल यूपी में अधिक से अधिक सीटों को जीतने की कोशिश में लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की पहली मंगला आरती देखने को उमड़े लाखों भक्त, मुख्य पुजारी ने कहा, “आज और कल नहीं मिलेंगे दर्शन”

इनको किया जाएगा सम्मानित

बता दें कि कार्यक्रम में हर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मतदाता बने 2000 नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र और अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया जाएगा. इसमें कोचिंग सेंटर्स , स्कूल , कॉलेज जाकर 18 साल के युवाओं को इस सम्मेलन से जोड़ने का काम करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा. सबसे अहम बात ये है कि, इस बार जो पहली बार नए वोटर बन रहे हैं. उन्हें पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है. इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री और पदाधिकारी अलग-अलग जगह पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. तो वहीं पीएम नए मतदाताओं से वर्चुअली बात करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

17 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

38 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

38 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

38 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

44 minutes ago