देश

UP Politics: नई प्रदेश कार्यकारिणी में कांग्रेस ने पिछड़ों और युवाओं पर लगाया दांव, महिला कार्यकर्ताओं को रखा हाशिए पर, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

Lok Sabha Elections 2024: आने वाले लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर यूपी कांग्रेस लगातार तैयारी में जुटी है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें सबसे अधिक महत्व पिछड़ा वर्ग को दिया गया है. तो वहीं 130 पदाधिकारियों में केवल तीन महिलाओं को शामिल करने को लेकर कांग्रेस पर महिलाओं के साथ उपेक्षा करने का आरोप लग रहा है, जबकि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है.

बता दें कि महिलाओं को प्राथमिकता देने और उनको 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग लगातार कांग्रेस कर रही है औऱ साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ही उसकी मांग जारी है, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि महिलाओं ने अपनी ही पार्टी की कार्यकारिणी में महिलाओं की अनदेखी कर दी है. उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी में कुल 130 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें सिर्फ तीन महिलाओं को जगह दी गई है. ऐसे में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: ओवर स्पीडिंग पर पहली बार लखनऊ में बड़ी कार्रवाई, 121 वाहन चालकों पर FIR

इन महिलाओं को मिली है जगह

यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी में तीन महिलाओं को जिन तीन महिलाओं को शामिल किया गया है, उसमें से सरिता पटेल महासचिव, अर्चना राठौर और पूर्वी वर्मा को सचिव बनाया गया है. तो वहीं कांग्रेस ने एक भी महिला को उपाध्यक्ष नहीं बनाया है. इसी को मुद्दा बनाकर पार्टी की महिला कार्यकर्ता कांग्रेस पर लगातार सवाल उठा रही हैं. मालूम हो कि नई कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष के अलावा 38 महासचिव व 76 सचिव शामिल किए गए हैं. तो वहीं जातिगत जनगणना कराए जाने की लगातार मांग कर रही कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी में पिछड़ा वर्ग को तवज्जो दी है और सबसे ज्यादा 43 पदाधिकारी पिछड़ी वर्ग से ही बनाए हैं.

युवा चेहरों पर किया भरोसा

कांग्रेस की कार्यकारिणी की सूची सामने आने के बाद से ही राजनीति में कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को तय किया है और पिछड़े वर्ग के वोटबैंक को साधने के लिए ही कार्यकारिणी में इनको तवज्जो दी गई है. कांग्रेस की कार्यकारिणी में पिछड़े वर्ग के बाद दूसरे नंबर पर सामान्य वर्ग के 41 पदाधिकारियों को जगह दी गई है तो वहीं मुस्लिम वर्ग के 22 और दलित वर्ग के 23 लोगों को बतौर पदाधिकारी शामिल किया गया है. सबसे बड़ी बात ये है कि, कांग्रेस ने नई प्रदेश कार्यकारिणी में युवा चेहरों को आगे किया है और इसीलिए कार्यकारिणी में 88 ऐसे पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है. इस तरह से यूपी कांग्रेस ने आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा चेहरों के साथ युवा मतदाताओं को भी साधने का काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

15 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

54 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago