कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महासचिव, बीजेपी (फोटो फाइल)
इजरायल और फिलिस्तीनी समर्थक आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध चल रहा है. इजरायल पर हमास की तरफ से किए हमले का दुनिया के तमाम देशों ने विरोध किया. इसके अलावा इजरायल के समर्थन में भारत-अमेरिका समेत कई देश आ गए हैं. इसी बीच कांग्रेस फिलीस्तीन का समर्थन कर विवादों में आ गई है. कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार को हुई बैठक में फिलिस्तीन के समर्थन को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया था. जिसपर अब विवाद शुरू हो गया है.
कांग्रेस की तरफ से फिलिस्तीन का समर्थन किए जाने पर बीजेपी के कई नेताओं ने निशाना साधा है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” अत्यंत निंदनीय !!! इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कांग्रेस CWC ने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रस्ताव पास किया है. कांग्रेस ने एक बार फिर से राष्ट्रनीति और राष्ट्र हित के विरोध में निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पास किया है. धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए कांग्रेस और कितना गिरेगी! अब तो कांग्रेस आतंकवाद से भी समझौता करने को तैयार है. हम और हमारी पार्टी भी विपक्ष में रही है मगर कभी भी राष्ट्रहित के विरूद्ध कदम नहीं उठाया. कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ.”
बता दें कि 9 अक्टूबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए थे. इस दौरान इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध को लेकर कार्यसमिति ने एक प्रस्ताव पारित किया था. ये प्रस्ताव फिलिस्तीन के समर्थन में था. कांग्रेस कार्यसमिति ने फिलिस्तीनी लोगों के भूमि, स्वशासन और सम्मान के साथ जीने के अधिकारों के प्रति दीर्घकालिक समर्थन को दोहराया. इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने और विवादित मुद्दों पर बातचीत का आह्वान किया था.
बता दें कि 7 अक्टूबर (शनिवार) को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले किए थे. जिसमें सैकड़ों इजरायलियों की मौत हो गई थी. इसके अलावा तमाम नागरिकों को हमास ने बंधक बना लिया था. उसी के जवाब में अब इजरायल लगातार हमले कर रहा है. जिसमें हमास के 1700 ठिकाने ध्वस्त हो गए हैं और 700 आतंकियों को मार गिराया है.
-भारत एक्सप्रेस
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…