देश

बीजेपी नेता नारायण राणे का विवादित बयान, बोले- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा था

BJP Leader Narayan Rane On Shivaji Maharaj: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर हो रही सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. मूर्ति तोड़े जाने के बाद मचे घमासान के बीच बीजेपी नेता नारायण राणे के शिवाजी पर दिए गए बयान ने खलबली मचा दी है. नारायण राणे ने अपने एक बयान में कहा कि मैं कोई इतिहासकार तो नहीं हूं, लेकिन मैंने जितना पढ़ा, सुना है और इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे से जितना जाना है. शिवाजी ने सूरत को लूटा था.

विपक्ष मामले को दे रहा तूल

नारायण राणे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए विपक्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को गिराने के मुद्दे को हवा दे रहा है. इस मामले का विपक्ष राजनीतिकरण कर रहा जो पूरी तरह से शर्मनाक है. उन्होंने ये भी कहा कि शरद पवार को आगे आकर शांति की अपील करनी चाहिए थी.

फडणवीस ने दिया था ये बयान

बता दें कि राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अपनी किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया में छत्रपति शिवाजी महाराज को गलत तरीके से पेश करते हुए ये दिखाया है कि उन्होंने सूरत को लूटा था, लेकिन ये तथ्यात्मक रूप से गलत धारणा है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देश की आजादी के बाद से कांग्रेस ने जानबूझकर पढ़ाया कि सूरत को छत्रपति शिवाजी महाराज ने लूटा, जबकि हकीकत ये है कि शिवाजी ने स्वराज्य के लिए कोष को लूटा था. उन्होंने ऐसा देशहित के लिए किया था.

यह भी पढ़ें- बंगाल विधानसभा में पारित हुआ बलात्कार के दोषियों के लिए मौत की सजा वाला विधेयक, सीएम ममता ने कही ये बातें

संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

वहीं शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सूरत का व्यापारी मंडल था जो ईस्ट इंडिया कंपनी को प्रोटेक्शन मनी देता था. जिसपर छत्रपति शिवाजी महाराज ने तय किया था कि ऐसे व्यापारियों को लूटना है, क्योंकि वे ईस्ट इंडिया कंपनी को पैसा दे रहे थे. शिवाजी ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा मानते हुए सूरत पर हमला किया था. लेकिन देवेंद्र फणडवीस जो इतिहास बता रहे हैं वो पूरी तरह से गलत है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

4 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

13 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

25 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

33 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

52 minutes ago