दुनिया

फ्रांस में तार-तार हुए पति-पत्नी के रिश्ते; एक दशक तक दर्जनों लोगों से वाइफ का कराया रेप, कोर्ट में शुरू हुआ मुकदमा

फ्रांस में रेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. फिलहाल अब इस मामले में कोर्ट में मुकदमा शुरू हो गया है. दरअसल यहां पर एक महिला को उसके पति ने करीब एक दशक तक खाने में मिलाकर नशीली दवाइयां मिलाकर उसे दी और उसके बाद उसने खुद तो उसके साथ रेप किया ही साथ ही दूसरे अन्य दर्जनों लोगों को भी घर बुलाकर अपनी पत्नी का रेप कराया. इस घटना ने पति-पत्नी के पवित्र बंधन को भी तार-तार कर दिया है.

मालूम हो कि इस मामले को लेकर 71 साल के डोमिनिक पी पर आरोप हैं कि वो एक दशक तक अपनी पत्नी का रेप कराने के लिए ऑनलाइन माध्यमों के सहारे अनजान लोगों को घर पर आमंत्रित करते थे. इस घटना को लेकर पीड़ित महिला की वकीलों ने एक बयान में बताया है कि उन्हें इतनी अधिक नशीली दवाएं दे दी जाती थीं, कि उन्हें अपने साथ बार-बार हो रहे उत्पीड़न के बारे में पता ही नहीं था. इस मामले ने फ्रांस में गंभीर अपराधों को लेकर डर का माहौल पैदा कर दिया है. इस पूरे मामले में जांच हुई तो वेबसाइट पर हुई चैट में जांचकर्ताओं ने पाया कि डोमिनिक पी ने कथित तौर पर अजनबियों को अपने घर बुलाया और पत्नी का रेप करने को कहा. फिलहाल अभी जांचकर्ताओं को इसमें पैसे के लेन देन का कोई सबूत नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें-“RSS और BJP वालों का कान पकड़कर…” जातिगत जनगणना मामले में ये क्या बोल गए लालू यादव

पीड़िता को 2020 में पता चली रेप की बात

पुलिस ने 72 पुरुषों द्वारा 92 रेप के मामलों की पहचान की है. इनमें से 51 अभियुक्तों की पहचान हो गई है और उनके ख़िलाफ़ आरोप तय किए गए हैं. पीड़िता के पति के साथ इन पर भी मुक़दमा चलेगा. पीड़िता को अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में पहली बार 2020 में पता चला था. इसकी जानकारी भी उसे पुलिस ने ही दी थी.

वीडियो में दिखी थी बेहोशी की हालत में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरअसल सितंबर 2020 में अभियुक्त को एक शॉपिंग सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड ने तीन महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया था. इसके बाद पुलिस ने उसके कंप्यूटर की जांच की. इसमें उसकी पत्नी के साथ होने वाले रेप के कई वीडियो और तस्वीरें मिलीं. इनमें वो अचेत अवस्था में दिख रही थीं. ये अपराध घर पर ही हुए थे. इनकी शुरुआत 2011 में हुई. जिन पुरुषों को अभियुक्त घर बुलाता था, उनकी उम्र 26 से 74 साल के बीच थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago