देश

Darbhanga: दरभंगा में मोहर्रम का झंडा लगाने पर विवाद, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल

Darbhanga: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में मोहर्रम के झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया है. बताया जा रहा है कि मोहर्रम के झंडा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए. दोनों गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई. इस हिंसक झड़प में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है. हालांकि समय रहते पुलिस ने पूरे मामले को कंट्रोल कर लिया है. इस मामले की जांच बिरौल SDPO को दिया गया है. एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा है कि हालात पूरी तरह कंट्रोल में है.

शनिवार रात की है घटना

बता दें कि यह घटना शनिवार रात की है. एक पक्ष अंधेर में मंदिर के पास बांस के खंभे में मुहर्रम का झंडा लगा रहे थे. दूसरे पक्ष के लोगों ने रोकने की कोशिश की. दोनों पक्ष में विवाद काफी बढ़ गया. अचानक एक पक्ष ने रोड़ेबाजी शुरू कर दिया. देखते ही देखते मारपीट की नौबत आ गई. सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस डीएसपी के साथ मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

4 hours ago