मलबा हटाने का किया जा रहा है कार्य
-अरूण चाहल
Amroha: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन माधव सिनेमाघर की दीवार गिरने पर काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई. वहीं 7 मजदूर घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है.
जानकारी सामने आ रही है कि अमरोहा नगर कोतवाली स्टेशन रोड माधव सिनेमाघर का दो महीने से निर्माणकार्य चल रहा है. बताया जा रहा है कि 9 मजदूर दीवार गिराने का काम कर रहे थे, जिसमें से दो मजदूरों पर दीवार का बड़ा हिस्सा गिर गया और दोनों उसी मलबे के नीचे दब गए. इस पर आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं इस घटना में अन्य 7 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए दुख जताया है. वहीं डीएम-एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है.
उधर जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. उन्होंने बताया कि, घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी के साथ जिलाधिकारी ने कहा कि इस मामले में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले की जांच की जा रही है. वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार मृतकों की आर्थिक मदद की जाएगी. जिलाधिकारी ने ये भी बताया कि इस मामले में ठेकेदार से भी पूछताछ की जाएगी.
इस घटना में 45 वर्षीय रफीक, 19 वर्षीय यासीन, निवासी मौहल्ला काली पगड़ी, अमरोहा नगर की मौत हो गई है. वहीं जैद ,आमिर, तौफीक, जहीर, मेंहदी हसन निवासी गण मौहल्ला काली पगड़ी, अरशद निवासी मोहल्ला कटकुई, अमरोहा घायल हैं और इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…