देश

नोएडा में बनेगा देश का पहला डबल डेकर हाईवे, बिछेगा एलिवेटेड रोड का जाल

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के ऊपर एक और एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बनाई जा रही है. इसका निर्माण महामाया फ्लाईओवर से शुरू होकर जीरो प्वाइंट तक किया जाएगा. इसको चिल्ला से महामाया फ्लाईओवर तक बनने वाली एलिवेटेड रोड और कालिंदी कुंज से आने वाले रास्ते से जोड़ने की तैयारी चल रही है. ऐसे में दिल्ली की ओर से आकर ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर जाने वाले लोग बिना जाम में फंसे आसानी से आना जाना कर सकते है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आए दिन लोग जाम में फंस जाते है हालांकि ये एक्सप्रेसवे बन जाने से लोगो को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा.

देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेसवे होगा

अगले डेढ़-दो साल में जेवर एयरपोर्ट शुरुवात हो जाएगी जिससे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव और बढ़ सकता है. ऐसे में उस दौरान ट्रैफिक की स्थिति और बिगड़ सकती है. प्राधिकरण अधिकारियों ने दावा किया है कि ये देश का पहला डबल डेकर एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि इसे बनाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है. अधिकारियों का कहना है कि इसको छह लेन का बनाया जाएगा. यह करीब 20 किलोमीटर तक लंबा बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसको बनाने पर 2000 से 2500 करोड़ खर्च आने का अनुमान लगाया जा रहा है.

योजना पर मंथन शुरू

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक के वी सिंह ने बताया कि डबल डेकर एक्सप्रेसवे बनाने की योजना पर मंथन शुरू हो चुका है. जल्द ही आला धिकारियों के सामने पूरा प्रस्ताव रखकर मंजूरी ले ली जाएगी.अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद इसको बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा. इससे पहले कंसल्टेंट के जरिए इसकी डीपीआर पर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिनको ग्रेटर नोएडा के परी चौक या यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ आना-जाना है, वे बिना जाम में फंसे आवाजाही कर सकते हैं.

कई शहरों का सफर होगा आसान

डबल डेकर एक्सप्रेसवे के जरिए लोग यमुना एक्सप्रेसवे पर आसानी से आवाजाही कर सकते है. यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा, लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों में अवागमन आसान हो जाएगा. इसका लाभ दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे डीएनडी और कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास से होकर गुजरेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

8 minutes ago

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

29 minutes ago

‘हमारी मर्जी के खिलाफ क्यों की शादी?’ नासिक में दुल्हन के रिश्तेदारों का खूनी तांडव, मची चीख-पुकार

Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…

32 minutes ago

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधे- गोविंद नाम जाप करते हुए वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…

37 minutes ago

‘प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य ही कांग्रेस को हराने के लिए काफी’, खड़गे के बयान पर बोलीं शायना एनसी

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को…

48 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

56 minutes ago