प्रतीकात्मक तस्वीर
Covid-19: उत्तर प्रदेश में तेजी से कोरोना (Corona) के मरीज बढ़ रहे हैं. इसको देखते हुए मथुरा के जाने-माने बांके बिहारी मंदिर में नए नियम लागू कर दिए गए हैं. मंदिर प्रबंधक ने श्रद्धालुओं से बीमार, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों व बच्चों को मंदिर न लाने की अपील की है. इसी के साथ कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए कहा है.
बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटों में 176 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. इस तरह सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर हुई 1282 हो गई है. जनपद लखनऊ में कोविड एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है. चिकित्सकों ने कोविड-19 (Covid-19) से बचने के लिए सलाह देते हुए अपील की है कि वृद्ध एवं बच्चों को भीड-भाड वाले जगहों पर ले जाने से बचें. सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारों एवं अन्य भीड-भाड वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करें.
वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी में दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए कोरोना के चलते नए नियम लागू कर दिए गए हैं. मंदिर प्रबंधक ने यात्रियों से कोविड के नियमो को पालन करने की अपील की है. मंदिर कमेटी द्वारा बढ़ते कोरोना को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है.
मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि मंदिर में प्रवेश करते समय मास्क जरूर लगाएं और साफ सफाई का ध्यान रखें. मंदिर में किसी भी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति प्रवेश न करे और 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग तथा छोटे बच्चों को भी मंदिर लेकर न आएं. दर्शन के दौरान अधिक समय तक मंदिर में न रुकें और बताए गए नियमो के साथ ही बांके बिहारी के दर्शन करें. बांके बिहारी के प्रबंधक मुनीस कुमार ने इस सम्बंध में एक प्रेस नोट जारी कर श्रद्धालुओं से अपील की है.
इसी के साथ 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व को देखते हुए मंदिर में तैयारी की गई है. इस दिन के लिए श्रद्धालुओं से खासतौर पर अपील की गई है कि कोरोना नियमों का पालन करने के साथ ही मंदिर में प्रवेश करें. ताकि सभी लोग सुरक्षित रह सकें. बता दें कि मंदिर कमेटी द्वारा जारी नियमों को मंदिर परिसर में जगह-जगह लगाया गया है. विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था की गई है. क्योंकि अक्षय तृतीया को ठाकुर जी के चरणों के दर्शन होते हैं. इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं. इसको देखते हुए ऑनलाइन भी दर्शन का बंदोबस्त किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…