Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Covid-19: यूपी में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, मथुरा के बांके बिहारी मंदिर ने लागू किए नए नियम, भक्तों से की गई ये अपील

UP News: अब मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में जाने वालों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. बीमारी ग्रस्त व 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों व बच्चों को मंदिर लाने से बचने के लिए अपील की गई.

Covid-19

प्रतीकात्मक तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

Covid-19: उत्तर प्रदेश में तेजी से कोरोना (Corona) के मरीज बढ़ रहे हैं. इसको देखते हुए मथुरा के जाने-माने बांके बिहारी मंदिर में नए नियम लागू कर दिए गए हैं. मंदिर प्रबंधक ने श्रद्धालुओं से बीमार, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों व बच्चों को मंदिर न लाने की अपील की है. इसी के साथ कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए कहा है.

बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटों में 176 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. इस तरह सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर हुई 1282 हो गई है. जनपद लखनऊ में कोविड एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है. चिकित्सकों ने कोविड-19 (Covid-19) से बचने के लिए सलाह देते हुए अपील की है कि वृद्ध एवं बच्चों को भीड-भाड वाले जगहों पर ले जाने से बचें. सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारों एवं अन्य भीड-भाड वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करें.

वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी में दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए कोरोना के चलते नए नियम लागू कर दिए गए हैं. मंदिर प्रबंधक ने यात्रियों से कोविड के नियमो को पालन करने की अपील की है. मंदिर कमेटी द्वारा बढ़ते कोरोना को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है.

मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि मंदिर में प्रवेश करते समय मास्क जरूर लगाएं और साफ सफाई का ध्यान रखें. मंदिर में किसी भी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति प्रवेश न करे और 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग तथा छोटे बच्चों को भी मंदिर लेकर न आएं. दर्शन के दौरान अधिक समय तक मंदिर में न रुकें और बताए गए नियमो के साथ ही बांके बिहारी के दर्शन करें. बांके बिहारी के प्रबंधक मुनीस कुमार ने इस सम्बंध में एक प्रेस नोट जारी कर श्रद्धालुओं से अपील की है.

पढ़े इसे भी- Lucknow: PGI ने 10 साल की बच्ची को दिया नया जीवन, कंधे से कटे हाथ को फिर से जोड़ किया कमाल, जानें शरीर का कोई अंग कटे तो क्या करें

इसी के साथ 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व को देखते हुए मंदिर में तैयारी की गई है. इस दिन के लिए श्रद्धालुओं से खासतौर पर अपील की गई है कि कोरोना नियमों का पालन करने के साथ ही मंदिर में प्रवेश करें. ताकि सभी लोग सुरक्षित रह सकें. बता दें कि मंदिर कमेटी द्वारा जारी नियमों को मंदिर परिसर में जगह-जगह लगाया गया है. विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्था की गई है. क्योंकि अक्षय तृतीया को ठाकुर जी के चरणों के दर्शन होते हैं. इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं. इसको देखते हुए ऑनलाइन भी दर्शन का बंदोबस्त किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital