देश

Covid-19 Updates: कोरोना के नए सब वैरिएंट से रहें सावधान, तेजी से बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी

Covid-19 Updates:  कोरोना के नए सब वैरिएंट का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है. देश में बीते 24 घंटे में कोविड के 797 नए मामले सामने आए. अब तक देश में कोरोना के एक्टिव मामले 4091 हो चुके हैं. इसके अलावा कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में भी कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का पहला केस मिला. हालांकि अब वो मरीज ठीक हो चुका है. इस बीच कई राज्यों में कोविड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. महाराष्ट्र में दो जबकि कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में एक-एक मरीज की मौत हुई है. देशभर में कोविड-19 से जुड़े पांच बड़े अपडेट यहां जानिए

JN.1 के सबसे ज्यादा मामले ‘इस’ राज्य में

मिली जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना के नए सबवैरिएंट JN.1 के कुल 797 केस मिले हैं. इसमें केरल में सबसे अधिक 78 मामले सामने आए हैं, इसके बाद गुजरात में 34 मामले मिले हैं. कई राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई है और 9 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक वायरस के जेएन.1 उप-स्वरूप के बारे में पता चला है. इन्सकॉग के अनुसार JN.1 के केरल में 78, गुजरात में 34, गोवा में 18, कर्नाटक में 8, महाराष्ट्र में 7, राजस्थान में 5, तमिलनाडु में चार, तेलंगाना में दो और दिल्ली में एक केस मिला है.

ये भी पढ़ें: New Year तक दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई ट्रेन और फ्लाइट्स रद्द

24 घंटे में दिल्ली में रिकॉर्ड मरीज

राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का मरीज मिलने के बाद सरकारी अस्पतालों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. दिल्ली के LNJP अस्पताल में मरीजों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं. अभी तक अस्पताल में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है. कोरोना के मरीजों के लिए अस्पताल में अलग हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है. वहीं दिल्ली के AIIMS में पहले से ही कोविड का वार्ड बनाया गया है. मंत्री ने कहा बताया कि हमने दिल्ली में कोविड जांच की संख्या बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 636 मरीजों की जांच की गई है.

WHO ने किया अलर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि यह सब-वैरिएंट BA.2.86 में एक एक्स्ट्रा म्यूटेशन से बना है और यह काफी तेजी से फैलता है. इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है. दिल्ली में जेएन.1 सब-वैरिएंट का केस मिलने के बाद एम्स ने भी बताया है कि कौन से लक्षण वालों को बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है और अगर ये लक्षण दिखे तो तुरंत जांच करानी चाहिए.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago