दुनिया

Pakistan: हाफिज सईद मांगने पर बौखलाया पाकिस्तान, फिर रोने लगा कश्मीर का राग, दिया ये जवाब

Pakistan on Hafiz Saeed: लश्कर-ए-तैयबा का सरगना और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज को भारत को सौंपने पर पाकिस्तान बौखला गया है. पाक की कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है भारत ने पाकिस्तान सरकार से आंतकी हाफिज सईद को हिंदुस्तान के हवाले करने की मांग की है. पाक की एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत ने पाक के विदेश मंत्रालय से हाफिज सईद को उसे सौंपने की मांग की है. इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है. वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर बात करने की बजाये कश्मीर पर जहर उगलना शुरु कर दिया.

पाक के बौखलाहट इस बात से साफ देखी जा सकती है कि विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा से जब आतंकी हाफिज पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर बोलने साफ इनकार कर दिया और कश्मीर पर उल्टासीधा बोलता चला गया.

‘भारत से रिश्ते नहीं हो सकते सामान्य…’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि भारत और पाक के बीच जब तक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते, जब तक भारत कश्मीर को लेकर बात नहीं करता. पाक ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय सेना कश्मीर में रहने वाले लोगों के साथ अत्याचार करती है. वहीं जब उनसे हाफिज सईद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के सवाल रिपोर्टिंग पर आधारित है. हम ऐसे किसी भी तरह के रिपोर्ट पर कमेंट नहीं  करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- कनाडा में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष के बेटे के घर पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां

‘यूएन में उठाएंगे यह मुद्दा’

इसके बाद पाक विदेश मंत्रालय ने धारा 370 पर बात करना शुरू कर दिया. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत ने ये बिल्कुल गलत किया है. हमने इसके खिलाफ यूनाइटेड नेशन में आवाज उठाई है. इसके अलावा हमने IOC को भी लिखित पत्र भेजा है, जिसमें आर्टिकल 370 के मुद्दे पर ध्यान देने की बात कही है. हमने लिखा है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट ने 370 को हटाए जाने वाले फैसले को सही ठहराया है. इस पर सारे मुस्लिम देश को विचार करने की जरूरत है कि भारत किस तरह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

5 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

6 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

7 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

8 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

8 hours ago