आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद ही खास दिन है. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक थोड़ी देर में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में शुरू होगी. वहीं इसके बाद दोबारा बैठक शाम 3.30 बजे होगी. शाम को 5.30 बजे पार्टी के बड़े नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वहीं इस बैठक में शामिल होने के लिए जदयू के तमाम नेता पहुंच चुके हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह JDU के राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंच चुके हैं.
पार्टी की कमान किसके हाथ?
कहा जा रहा है कि पार्टी के अध्यक्ष पद से लेकर नीतिश कुमार की आगे की सियासत की दिशा इस बैठक कै दौरान तय हो सकती है. वहीं इस बात की भी अटकलें तेज हैं कि नीतिश कुमार पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं. नीतीश कुमार को JDU पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की खबरों पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “हम अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं, अभी हमारे(जनता दल यूनाइटेड) राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हैं तो किसी और के अध्यक्ष बनने की बात नहीं है.” वहीं JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह बैठक में शामिल हैं.
वहीं इस बात की भी चर्चाओं ने भी इधर कुछ दिनों से जोर पकड़ा था कि नीतीश कुमार और ललन सिह के बीच सब कुछ ठीक ठाक नहीं है. कयास इस बात के भी लगाए जा रहे थे कि पार्टी में फूट पड़ सकती है. लेकिन कल ललन सिंह ने अपने एक बयान में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जेडीयू एक है और एक ही रहेगा. बीजेपी चाहे जितना जोर लगा ले, जेडीयू टूटने वाला नहीं है. दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर ललन सिंह ने कहा कि ये जेडीयू की होने वाली नियमित बैठक है. ये पार्टी की बैठक है. हर साल राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होती रही है.
इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: …तो गठबंधन ‘INDIA’ में शामिल हो जाएगी मायावती की पार्टी बसपा? लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त
बैठक पर दलों की भी निगाहें
बता दें कि ललन सिंह को लेकर सियासी गलियारों में बीते 3 दिनों से तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं. ललन सिंह की ओर से इस्तीफा पेश किए जाने की खबरें आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली की बैठक में नीतीश कुमार कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं. जिसमें जेडीयू की कमान या तो खुद संभाल सकते हैं या फिर किसी और को सौंपी जा सकती है.
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: 5 नवंबर 2026 का दिन मीन राशि के जातकों के…
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…