देश

सीपी राधाकृष्णन बने नए उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

एनडीए के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन को नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित किए जाने के बाद देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. नेता से लेकर मंत्री तक, सबने उन्हें बधाई दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा. “सी.पी. राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) जी को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई. मुझे पूरा विश्वास है कि समाज के निचले स्तर से उठे एक नेता के रूप में आपकी दूरदर्शिता और प्रशासन के बारे में गहन ज्ञान, हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा के लिए हमारे संसदीय लोकतंत्र में सर्वश्रेष्ठ लाने में हमारी मदद करेगा. उच्च सदन की पवित्रता के संरक्षक के रूप में आपकी यात्रा के लिए मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ.”

यह अद्भुत और अकल्पनीय जीत है: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए कहा, “सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई. उनकी दीर्घकालिक जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति दूरदर्शिता निस्संदेह उनके द्वारा ग्रहण किए जा रहे इस गरिमामय पद को समृद्ध बनाएगी, साथ ही देश के भीतर और वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को भी मजबूत करेगी.”

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई. उनकी जीत हमारे लोकतंत्र की जीवंतता और हमारी संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती की पुष्टि करती है. आपके सफल और प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.”

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई. पहले दिन से ही हमलोग समझ रहे थे कि हमलोगों की जीत निश्चित है. मैंने आज भी कहा था कि 100 से ज्यादा वोटों से जीतेंगे. 152 वोट के मार्जिन से सीपी राधाकृष्णन जीते हैं. उन्होंने आगे कहा कि सीपी राधाकृष्णन एक दिन राष्ट्रपति भी बनेंगे, इसके लिए मैं अग्रिम बधाई देता हूं.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “यह अद्भुत और अकल्पनीय जीत है. सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई. इस जीत से यह साबित हुआ है कि लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए पर है, क्योंकि सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के जनता का नेतृत्व करते हैं.”

आप संसद की गरिमा और कार्यप्रणाली को मजबूत करेगी: सीएम माझी

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यहीं लोकतंत्र की खूबसूरती है. मैं अपनी ओर से सीपी राधाकृष्णन को नए दायित्व के लिए ढेर सारी बधाई देती हूं.” उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा, “भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर एनडीए के प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई. राष्ट्र के प्रति आपकी अटूट निष्ठा, दृढ़ प्रतिबद्धता और समृद्ध अनुभव भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सशक्त व उज्ज्वल बनाएगा.”

ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा, “सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई. आपका विशाल सार्वजनिक जीवन, समृद्ध प्रशासनिक अनुभव और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता हमारी संसद की गरिमा और कार्यप्रणाली को मजबूत करेगी. इस प्रतिष्ठित कार्यालय में राष्ट्र की सेवा करने में आपकी सफलता की कामना करता हूं.”

आपका आदर्श नेतृत्व और सेवा-भाव भारत के लोकतंत्र को दर्शाता है

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, ”सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका दीर्घकालिक सार्वजनिक जीवन, आदर्श नेतृत्व और सेवा-भाव भारत के लोकतंत्र को दर्शाता है. निश्चित रूप से आपका अनुभव राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होगा.”

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा, “भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित सीपी राधाकृष्णन को बहुत-बहुत बधाई.” उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “आपकी समृद्ध राजनीतिक यात्रा, आपका गहन अनुभव, आपकी सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रहित में समर्पित आपके कार्य आपको इस पद के लिए पूर्ण रूप से योग्य बनाते हैं.

उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि आपके नेतृत्व में भारत को एक नई दिशा मिलेगी, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को और भी मजबूती मिलेगी. उपराष्ट्रपति के रूप में आप राष्ट्र निर्माण में नई ऊर्जा का संचार करते हुए हम सभी को प्रेरित करेंगे.”


ये भी पढ़ें: RSS से गहरा जुड़ाव….कौन हैं सीपी राधाकृष्णन, जो बनेंगे भारत के अगले उपराष्ट्रपति, जानें उनका पॉलिटिकल करियर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

35 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

1 hour ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago