Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के उद्घाटन मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग के सामने जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य रखा है. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई और सेदिकुल्लाह अटल ने अर्धशतक लगाया.
अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 8, इब्राहिम जादरान 1 रन बनाकर आउट हो गए. टीम ने दोनों अहम बल्लेबाजों के विकेट 26 पर गंवा दिए. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद नबी के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई. टीम का स्कोर जब 77 था, नबी 26 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए. गुलाबदीन नायब भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. उस समय अफगानिस्तान का स्कोर 13 ओवर में 95 था.
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजमतुल्लाह उमरजई ने सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल के साथ मिलकर हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उमरजई ने मात्र 21 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 53 रन की पारी खेली. सेदिकुल्लाह अंत तक आउट नहीं हुए. वह 52 गेंद पर 3 छक्के और 6 चौके की बदौलत 73 रन बनाकर नाबाद लौटे. उमरजई और सेदिकुल्लाह की पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 188 रन बनाए.
सेदिकुल्लाह ने जहां अफगानिस्तान के लिए एक एंकर वाली पारी खेली, वहीं उमरजई ने बेहतरीन फिनिश किया. आखिरी 5 ओवर में अफगानिस्तान ने 78 रन बनाए.
हांगकांग के लिए किंचित शाह ने 2, आयुष शुक्ला ने 2, जबकि अतीक इकबाल और एहसान खान ने 1-1 विकेट लिए. आयुष शुक्ला काफी महंगे रहे और 4 ओवर में 54 रन लुटाए. हांग कांग ने मैच की शुरुआत में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए वे कैसी बल्लेबाजी करते हैं, इससे उनकी परिपक्वता का पता चलेगा.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 का आगाज, पहली बार 8 टीमों की भिड़ंत, दुबई में इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…
फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…
Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…