देश

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम, BJP पर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप को लेकर दिया नोटिस

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची. पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप के सिलसिले में नोटिस देने पहुंचे हैं. दिल्ली पुलिस ने सबूत देने को कहा है.

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भाजपा पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि भाजपा हमारे 7 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. भाजपा ने हमारे विधायकों से कहा कि कुछ दिनों में केजरीवाल को पकड़ लेंगे. उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे. वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने भी भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया था. आतिशी ने भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि दिल्ली के 7 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं.

आप सरकार को गिराने की कोशिश का बीजेपी पर लगाया था आरोप

बीजेपी द्वारा आप नेताओं से संपर्क करने के आरोपों पर मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, “बीजेपी ने ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ शुरू कर दिया है, और दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ने आप के 7 विधायकों से संपर्क किया है और बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद आप विधायकों में फूट पड़ जाएगी. वे हमारे 21 विधायकों के संपर्क में हैं, जिनका इस्तेमाल करके हमारा लक्ष्य दिल्ली सरकार को गिराना है. उन 7 विधायकों को 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है. प्रत्येक. ऑपरेशन लोटस उन राज्यों में सत्ता में आने के लिए भाजपा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति है, जहां वे लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नहीं हैं. महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश इसके उदाहरण हैं.”

इसे भी पढ़ें: VIDEO: महाराष्ट्र में क्यों लगी ऐसी भीषण आग? तस्वीरें देख दहल उठेगा दिल! कई किलोमीटर दूर तक असर

हालांकि, बीजेपी ने आप के ऑपरेशन लोटस 2.0 के दावे को खारिज कर दिया था. वहीं आज दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से सबूत देने की बात कही है.

Rohit Rai

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

7 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

17 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

18 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

46 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

57 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago