देश

UP: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई. जहां जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में गोलियां चली और एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जों में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

ट्रिपल मर्डर से इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. राजधानी के मलिहाबाद इलाके में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. दिन दहाड़े हुए इस ट्रिपल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस घटना में एक ही परिवार से मरने वालों में मां, बेटा और देवर शामिल हैं. बताया जा रहा है कि परिवार के दो गुटों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद था.

परिवार के दो समूहों के बीच जमीन को लेकर विवाद

वहीं घटना की जानकारी देते हुए लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसबी शिराडकर ने कहा “फिलहाल, जांच से पता चला है कि एक ही परिवार के दो समूहों के बीच जमीन को लेकर विवाद था. आज, एक अकाउंटेंट जमीन की पैमाइश के लिए उनके यहां आया था. हालांकि, दोनों समूहों के बीच झड़प हो गई, जो अंततः गोलीबारी में बढ़ गई. 17 वर्षीय किशोर, उसकी मां और उसके चाचा सहित तीन लोगों की उनके एक रिश्तेदार ने हत्या कर दी,”

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम, BJP पर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप को लेकर दिया नोटिस

राइफल और वाहन जब्त

एडीजी ने कहा, “इस बीच, हमने घटना में इस्तेमाल की गई राइफल और उस वाहन को जब्त कर लिया है जिस पर आरोपी यहां आए थे. साथ ही, हमने उनके कुछ सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है. आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.आगे की जांच चल रही है.”

Rohit Rai

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

20 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

22 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

44 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

54 minutes ago