देश

Crime News: गुमला में मकान से मिला ढ़ाई साल पुराना कंकाल, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: प्रमोद दास, गुमला

Crime News:  गुमला पुलिस ने सदर थाना इलाके के चेटर गांव में एक अर्धनिर्मित मकान से ढाई साल पूर्व लापता युवक का कंकाल बरामद किया है. इस घटना से जहां परिवार वाले सदमे में हैं वहीं इलाके में घटना को लेकर सनसनी है. पुलिस ने मकान से खुदाई कर कंकाल बरामद कर लिया है. साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि चेटर निवासी निरंजन कुजूर ने 16 दिसंबर को ढाई साल पूर्व की घटना का उल्लेख करते हुए पुलिस को आवदेन दिया है. जिसमें उसने कहा है कि परम लहरी और गणेश महतो ने बाजार टांड़ निवासी राजा रजक की हत्या कर उसके अधूरे मकान में शव को गाड़ दिया है. इस बात की जानकारी शिकायतकर्ता निरंजन कुजूर ने मृतक की मां गीता देवी और परिवार के सदस्यों को भी दी.

मृतक के परिवार वाले उसके लापता होने पर इस बात को लेकर निश्चिंत थे कि मृतक काम करने कहीं बाहर गया है. लेकिन सूचना देने वाले निरंजन कुजूर की बात पर परिजनों ने 22 दिसंबर को एसपी को ज्ञापन देकर खुदाई कराने का आग्रह किया. जब एसपी के आदेश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई शुरू हुई तो थोड़ी खुदाई कर पुलिस की टीम वापस लौट गई.

चूंकि शिकायतकर्ता निरंजन उस समय नशे की हालत में था. तब पुलिस को उसपर भरोसा नहीं हुआ. लेकिन मृतक की मां गीता देवी के आग्रह पर एक बार फिर पुलिस वहां पहुंची तो वहां से पुलिस को खुदाई के दौरान हड्डियों के कई टुकड़े मिले. साथ ही मृतक के बेल्ट, बनियान का रबर, गुटखा का पाउच आदि बरामद हुआ. मृतक के परिवार वालों का दावा है कि यह शव राजा रजक का ही है और साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया है. वहीं पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

6 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

11 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

12 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

18 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

26 minutes ago