देश

Rahul Gandhi in Nagpur: संघ के गढ़ में गरजे राहुल गांधी, बोले- मुझसे छिपकर बात करते हैं बीजेपी के सांसद

Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रैली की है. नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गढ़ माना जाता है. ऐसे में आरएसएस के गढ़ से कांग्रेस बीजेपी और संघ को चुनौती देने की तैयारी कर चुकी है. इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि विचारधारा की लड़ाई चल रही है. इस लड़ाई की नींव ही विचारधारा से जुड़ी है. उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला है.

बता दें कि कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में हैं, तैयार हम रैली में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया, ”बीजेपी की कई MP मुझसे मिलते हैं. मुझसे एक बीजेपी का सांसद लोकसभा में छुपकर मिला, वह मुझसे कहता है कि बीजेपी में रहकर सहा नहीं जाता है. ऊपर से आदेश आता है, हमें पालन करना पड़ता है. चाहे अच्छा लगे या नहीं लगे.”

यह भी पढ़ें-Crime News: गुमला में मकान से मिला ढ़ाई साल पुराना कंकाल, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

राहुल गांधी ने कहा है कि हमारे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सवाल किया कि जीएसटी से किसानों का क्या फायदा हुआ तो ये सवाल उन्हें अच्छा नहीं लगा. उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. राहुल गांधी ने कहा कि हमसे सवाल किया जाता है कि कांग्रेस ने क्या किया? आजादी से पहले देश में आते तो 500 से 600 से राजा मिलते और अंग्रेज थे. हिंदुस्तान की जन,ता को इस देश में कोई अधिकार नहीं था.

यह भी पढ़ें-Vivo Money Laundering Case: वीवो के अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने की 5 दिन हिरासत बढ़ाने की मांग

राहुल गांधी ने कहा है कि गरीब व्यक्ति की जमीन राजा को अगर अच्छी लगी तो एक सेकेंड में राजा लेकर जा सकता था. सारे के सारे अधिकार की रक्षा संविधान करता है. इसको बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी औऱ जवाहरलाल नेहरू ने बनाया. आरएसएस और बीजेपी के लोग संविधान के खिलाफ थे, आज झंडा फहराते हैं लेकिन कई सालों तक तिरंगे को सैल्यूट नहीं मारते थे.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सर

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…

19 minutes ago

चांदी में अचानक आई 5000 रुपये की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता; जल्दी चेक करें आज के ताजा दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई है.…

34 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

1 hour ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

1 hour ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

2 hours ago