जनसभा में अभ्यर्थियों पर कुर्सियों से हमला
Kurhani by election: बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में लगी हुईं हैं. सीएम नीतीश कुमार ने आज कुढ़नी विधानसभा में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे. तभी रैली में सीटीईटी और बीटीईटी शिक्षक अभ्यर्थी द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुना गया. जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता ये नारे सुनने के बाद अभ्यर्थियों पर कुर्सियों से हमला कर दिया. अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री शर्म करो,डूब मरो के साथ ही हाए-हाए के नारे लगाये.
बिहार (Bihar) के कुढ़नी में होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच हाल ही में गठबंधन टूटने के बाद ये पहला मुकाबला होगा. कुढ़नी उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है, जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी. राजद विधायक अनिल कुमार साहनी को जेल जाने और राज्य विधानसभा चुनाव से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कुरहानी सीट खाली हुई थी. सहनी ने 2020 में भाजपा के मैदान में उतरे नेता को 700 वोटों से हराकर यह सीट जीती थी.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंक रहे हैं. वहीं कुछ लोग तो खंबे पर भी चढ़े हुए हैं. इस घटना के बाद अभी तक जेडीयू की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने भी इस हंगामे पर कोई बयान नहीं दिया है. इससे पहले कुंढ़नी के एक चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की गई और बीजेपी पर भरपूर निशाना साधा.
ये भी पढ़ें : Rampur Bypolls: रामपुर में फिर आजम और जया प्रदा की जुबानी अदावत, बीजेपी नेता ने कहा- अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं Azam Khan
तेजस्वी यादव ने रैली संबोधित करते हुए कहा था कि 5 दिसंबर को लालू जी के गुर्दे का ऑपरेशन होने वाला है. उन्होंने मुझसे कुढ़नी सीट के बारे में पूछा तो. मैंने उनसे कहा है कि महागठबंधन जीतेगा. मैं भी कल सिंगापुर जा रहा हूं. लालू जी और नीतीश जी के एक होने के बाद बीजेपी को 2024 में हार का डर सताने लगा है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में बीजेपी का 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा. महंगाई अब भाजपा के लिए भौजाई और महबूबा बन गई हैं. बीजेपी यादव वोट बैंक को तोड़ने का काम करना चाहती है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. तेजस्वी ने लोगों ने पूछा- क्या यादव वोट बैंक बंट जाएगा, इस पर लोगों ने ना में जवाब दिया.
–भारत एक्सप्रेस
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…