देश

खतरा टला लेकिन.., चक्रवात दित्वाह का दम कम, मौसम विभाग ने जारी किया 5 दिन का अलर्ट

Cyclone Ditwah Impact: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात दित्वाह अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है. इसके कारण उन जिलों में राहत की सांस ली जा रही है, जहां पहले बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, यह सिस्टम तमिलनाडु-पुडुचेरी तट के समानांतर गुजरते हुए धीरे-धीरे कमजोर हो गया. रविवार सुबह तक जारी 24 घंटे के बारिश के आंकड़ों में कराईकल में सबसे अधिक 19 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद मयिलादुथुरै जिले के सेम्बनारकोविल में 17 सेमी, जबकि नागपट्टिनम और मयिलादुथुरै शहर में 15 सेमी बारिश हुई.

कहां कितनी बारिश दर्ज की गई? (Cyclone Ditwah Alert)

सिरकाजी और तिरुवारूर क्षेत्र में 14 सेमी बारिश दर्ज की गई. रमणाथपुरम जिले के थंगाचीमदम और थोंडी में भी भारी बरसात हुई. डेल्टा क्षेत्रों में नागपट्टिनम के तिरूपोंडी और तंजावुर के कुरुंगुलम में 13 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा, कोडियाकरै और वेदारण्यम (नागपट्टिनम), नन्निलम (तिरुवारूर) और सेतियाथोप्पू (कड्डलूर) में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तटीय इलाकों में लगातार बारिश का पता चलता है.

180 किमी क्षेत्र में फैला है सिस्टम

कमजोर पड़ा यह सिस्टम लगभग 180 किमी क्षेत्र में फैला हुआ उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा था. सोमवार सुबह इसकी स्थिति पुडुचेरी से 110 किमी दक्षिण-पूर्व, वेदारण्यम से 140 किमी उत्तर-पूर्व और चेन्नई से 180 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में थी.

हालांकि यह चक्रवात अब एक डीप डिप्रेशन बन चुका है, लेकिन फिर भी तट के समानांतर आगे बढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, जैसे-जैसे यह सिस्टम और कमजोर होगा, तट से इसकी न्यूनतम दूरी करीब 30 किमी तक रह सकती है, लेकिन इसकी घटती तीव्रता की वजह से भीषण बारिश का खतरा लगभग खत्म हो चुका है.

6 दिसंबर तक के लिए अलर्ट (Impact Of Cyclone Ditwah)

मौसम विभाग ने सोमवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है. वहीं तिरुवल्लूर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 6 दिसंबर तक राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. चेन्नई और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस बीच गल्फ ऑफ मन्नार, कुमारी सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है. मछुआरों को सख्ती से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा से मिली राहत, AQI अब भी खतरनाक स्तर पर

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

45 seconds ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

4 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago