Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Cyclone Shakti: तटीय इलाकों में कोहराम मचाने फिर आ रहा समुद्री तूफान, मुंबई-कोंकण में अलर्ट, कर्नाटक-बंगाल में भारी बारिश की आशंका

अरब सागर में चक्रवात ‘शक्ति’ आकार ले रहा है. IMD ने मुंबई में ऑरेंज, कोंकण में रेड अलर्ट जारी किया है. कर्नाटक और बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. तूफान पश्चिमी तट की ओर बढ़ेगा, जिससे वहां बाढ़ का खतरा बढ़ेगा.

Cyclone Shakti image

चक्रवात 'शक्ति' की चेतावनी: मुंबई, कोंकण में अलर्ट, कर्नाटक-कोलकाता में भारी बारिश की आशंका

Cyclone Shakti status: अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवात ‘शक्ति’ के आने की आशंका बढ़ गई है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह तूफान प्रचंड होता जा रहा है और इसके प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

चक्रवात ‘शक्ति’ को देखते हुए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कोंकण क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि चक्रवात ‘शक्ति’ अंडमान सागर के ऊपर बन रहा है और इसके पश्चिमी तट की ओर बढ़ने की संभावना है.

आईएमडी के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से कर्नाटक और कोलकाता सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है. सामने आई कुछ तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि समुद्र तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं और बादल घने हो गए हैं.

Cyclone Dana

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है. सड़कों पर भी बारिश का प्रभाव देखने को मिला, जहां लोग छाते के साथ स्कूटर पर सवार होकर बारिश से बचते नजर आए.

ये भी पढ़िए: आज रात ओडिशा से टकराएगा चक्रवात, 16 घंटे नहीं उड़ेंगे विमान, 552 ट्रेनें रद्द; 6 राज्यों पर पड़ेगा असर

चक्रवात के रास्ते और प्रभाव की नवीनतम जानकारी के अनुसार, यह तूफान अगले कुछ दिनों में पश्चिमी तट पर दस्तक दे सकता है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है. भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है.

ये भी पढ़िए: आज बंगाल के तट से टकराएगा एक और चक्रवाती तूफान, मिजोरम से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest