Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Cyprus Visit

यह पल सोमवार को उस समय देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस के साथ देश की ऐतिहासिक सीजफायर लाइन क्षेत्र का दौरा कर रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

PM Modi Cyprus Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ द्विपक्षीय संबंधों, आतंकवाद, वैश्विक शांति और रक्षा सहयोग पर विस्तार से चर्चा की. पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया.

PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस यात्रा के बाद, पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा जाएंगे और फिर राष्ट्रपति जोरान मिलनोविक और प्रधान मंत्री आंद्रेज के साथ बैठकों के लिए क्रोएशिया की यात्रा करेंगे.

पीएम मोदी ने अपनी साइप्रस यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सप पर शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में कहा, "भारत साइप्रस के साथ दोस्ती को और गहरा करने के लिए तत्पर है. आज के स्वागत समारोह की मुख्य बातें यहां प्रस्तुत हैं."

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री 15 से 19 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. सोमवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस की यात्रा करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह साइप्रस के लिए रवाना हुए. साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे.