देश

दलाई लामा, जैन आचार्य लोकेश और मलाला यूसुफजई को लंदन में ‘अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, अहिंसा विश्व भारती वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश, और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को शांति, सद्भाव और परमाणु अस्त्र निरस्तीकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लंदन में ‘इंटरनेशनल पीस प्राइज’ से सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार ‘इंटरनेशनल मार्च फॉर न्यूक्लियर डिसआर्मामेंट एंड पीसफुल वर्ल्ड’ के दौरान हाइड पार्क, लंदन में दिया जाएगा.

शांति और अहिंसा के लिए सम्मानित किया जाएगा

जैन आचार्य लोकेश जी को विश्व शांति, अहिंसा, और अंतर-धार्मिक सौहार्द्र के लिए उनके निरंतर प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है. उन्हें इस सम्मान के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायविद परिषद के अध्यक्ष और परमाणु निरस्तीकरण के संयोजक डॉ. आदिश द्वारा 9 अगस्त 2025 को लंदन में सम्मानित किया जाएगा.

तीनों के प्रयासों को सराहा गया

आचार्य लोकेश जी ने वर्ल्ड पीस सेंटर में आयोजित एक सभा में कहा कि विश्व के लोगों के कल्याण और शांति के लिए परमाणु हथियारों, युद्ध और हिंसा से दूर रहना आवश्यक है. सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों, आध्यात्मिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर विश्व शांति के लिए प्रयास करने होंगे.

अहिंसा विश्व भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमेश तिवारी, श्री हितेश जैन, श्रीमती केनू अग्रवाल, सुश्री तारकेश्वरी मिश्रा, योगाचार्य करण, योगाचार्य देवचंद्र, विनीत कुमार, दयाराम सहित वर्ल्ड पीस सेंटर के सहयोगियों और कार्यकर्ताओं ने आचार्यश्री को शुभकामनाएं दीं.

यह सम्मान उन सभी के लिए प्रेरणा है जो युद्ध, हिंसा और परमाणु खतरे के बीच विश्व में शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं.

ये भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर अभेद सुरक्षा घेरा: दिल्ली में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में बनी रणनीति

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

37 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

46 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

48 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago