Bharat Express DD Free Dish

स्वतंत्रता दिवस पर अभेद सुरक्षा घेरा: दिल्ली में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में बनी रणनीति

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक हुई.10 राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी सीमाओं पर कड़ी चौकसी, ड्रोन निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा के लिए मौजूद रहे.

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 8 अगस्त 2025 को आयोजित अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में स्वतंत्रता दिवस-2025 के मद्देनज़र सुरक्षा और सतर्कता को अभेद बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त एस.बी.के. सिंह ने की, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए. केंद्रीय खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

मादक पदार्थ तस्करी पर रोक के निर्देश

बैठक में संवेदनशील सीमाओं पर कड़ी चौकसी, संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच, और अवैध हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने पर जोर दिया गया. ड्रोन, पैराग्लाइडर और अन्य उड़ने वाले उपकरणों की निगरानी को प्राथमिकता दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की हवाई घुसपैठ को समय रहते रोका जा सके.

सभी राज्यों के अधिकारियों ने रियल-टाइम खुफिया साझा करने, संयुक्त सीमा जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. राजधानी के संवेदनशील इलाकों में तकनीक आधारित निगरानी, सघन सत्यापन अभियान और यातायात प्रतिबंध की योजना पर भी सहमति बनी.

ये भी पढ़े: हम जिएंगे स्वदेशी के लिए और मरेंगे देश के लिए : सीएम योगी

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read