देश

UP Politics: यूपी कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच दारा सिंह चौहान सीएम योगी से मिले, आखिर क्या है उनका “AIM”, एक और सपा विधायक ने की मुलाकात

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा जोरों पर है. इसी बीच घोसी उपचुनाव में हार का सामना करने वाले बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान लगातार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं. शनिवार (30 सितंबर) को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उन्होंने मुलाकात की.ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या उनको कैबिनेट में जगह मिल सकेगी. तो वहीं दारा सिंह के साथ ही भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग ने भी सीएम योगी से मुलाकात की थी. इसी के बाद कयास लगाया जा रहा है कि वह भी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

फिलहाल राजनीतिक गलियारों में दारा सिंह चौहान का इस मुलाकात को सामान्य मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन जल्द ही होने जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच उनकी मुलाकात को खास भी माना जा रहा है. हालांकि दारा सिंह इससे पहले पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेताओं से भी मिल चुके हैं. बता दें कि घोसी उपचुनाव से दारा सिंह सपा विधायकी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और इसी के बाद घोसी में उपचुनाव कराया गया था, जिसमें वह भाजपा प्रत्याशी थे लेकिन उनको करारी हार का सामना करना पड़ा और सपा प्रत्याशी ने इस उपचुनाव में जीत हासिल की थी. अब ये सवाल उठ रहा है कि हार मिलने के बाद भी क्या मंत्रिमंडल में उनको जगह मिलेगी? हालांकि दारा सिंह चौहान पहले भाजपा में ही थे और योगी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था. इसके बाद उन्होंने सपा उम्मीदवार के तौर पर घोसी से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी और विधायक बने. दूसरी ओर बीते सोमवार को दारा सिंह चौहान ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. तो इससे पहले 13 सितंबर को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें-Deoria Murder News: देवरिया में सनसनीखेज वारदात, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दो मासूम समेत छह लोगों की हत्या, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

सुभासपा प्रमुख ने कही ये बात

दूसरी ओर दारा सिंह की मुलाकात के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है, जिसको काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल उन्होंने दावा किया था कि उन्हें और दारा सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. बता दें कि वह भी घोसी उपचुनाव से पहले सपा गठबंधन को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं और तभी से मंत्री बनने की बात कर रहे हैं. फिलहाल देखना ये है कि कैबिनेट विस्तार में उनको जगह मिलती है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

30 minutes ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

36 minutes ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

50 minutes ago