देश

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में वोटिंग, 4 जून को वोटों की गिनती

Lok Sabha Election 2024 voting counting Date: चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस बार चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीआईसी) राजीव कुमार ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है. इसके लागू होते ही सरकार ऐसा कोई फैसला नहीं कर सकेगी जो वोटर्स को प्रभावित कर सके.

लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही 4 राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया गया. देश में पूरे 46 दिनों तक आचार संहिता लागू रहेगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 97 करोड़ मतदाता होंगे, जबकि 2014 के चुनावों में 90 करोड़ मतदाता थे. इस बार करीब 1.5 करोड़ से अधिक वोटर्स 18-19 साल के हैं. पुरुष मतदाताओं की संख्या 49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994 हैं. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888 हैं. चुनाव में 20-29 साल के 19 करोड़ 74 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.


पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होंगे.

दूसरा चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होंगे.

तीसरा चरण: 7 मई को 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होंगे.

चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होंगे.

पांचवां चरण: 20 मई को 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होंगे.

छठा चरण: 25 मई को 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होंगे.

सातवां चरण: 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होंगे.


चार राज्यों में इस तारीख को डाले जाएंगे वोट

ओडिशा विधानसभा चुनाव

कुल सीटें: 147

मतदान की तारीख: 7 मई, 13 मई, 25 मई और 1 जून.

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव

कुल सीटें: 175

मतदान की तारीख: 13 मई

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

कुल सीटें: 60

मतदान की तारीख: 19 अप्रैल

सिक्किम विधानसभा चुनाव

कुल सीटें: 32

मतदान की तारीख: 19 अप्रैल 2024

चारों राज्यों की मतगणना भी 4 जून को होगी.

कई राज्यों में उपचुनाव भी होंगे

इनके अलावा उत्तर प्रदेश की 4, गुजरात की 5, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान, त्रिपुरा, कर्नाटक, हरियाणा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु की 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. संबंधित विधानसभा में लोकसभा चुनाव के साथ ही नोटिफिकेशन जारी होगा.

यूपी, बिहार और बंगाल में 7 चरणों में मतदान

जानकारी के अनुसार, देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1 ही चरण में मतदान होगा. वहीं 4 राज्यों कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में 2 चरणों में मतदान होगा. छत्तीसगढ़ और असम में 3 चरणों में मतदान होगा. ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में 4 चरणों में मतदान होगा.

इसके अलावा महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में 5 चरणों में मतदान होगा. वहीं यूपी, बिहार और बंगाल में सर्वाधिक 7 चरणों में मतदान होगा. कुल मिलाकर देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 7 चरणों में मतदान होगा, वहीं नतीजे 4 जून को जारी किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

17 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

19 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

58 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

1 hour ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

2 hours ago