Dausa Gangrape Case
Dausa Gangrape Case: राजस्थान के दौसा जिले में सामने आए कथित गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और फर्जी पहचान के मामले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के साथ एक ऐसे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिस पर पीड़िता के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार करने का आरोप है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था.
पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय युवती मोबाइल ठीक कराने सवाई माधोपुर जिले के बौंली गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वहीं उसकी मुलाकात वकील खान नामक व्यक्ति से हुई. इसके बाद आरोपी ने उसे लालसोट बुलाया, जहां कथित तौर पर शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया. पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बना लिए गए. बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया जाता रहा.
एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी वकील खान के अलावा उसके साथी राहिल और जयपुर निवासी नयाब खान ने भी कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. मामला दर्ज होने के बाद जांच लालसोट डीएसपी सुरेंद्र सिंह चौधरी को सौंपी गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. राहिल और नयाब खान को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी वकील खान से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है.
जांच के दौरान पुलिस को पीड़िता की तस्वीर वाला एक दूसरा आधार कार्ड मिला. अधिकारियों के अनुसार, कार्ड पर फोटो पीड़िता की थी, लेकिन नाम मुस्कान खानम दर्ज था और आधार नंबर भी फर्जी पाया गया. इस मामले में बौंली निवासी नदीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके कब्जे से कंप्यूटर, प्रिंटर और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी विनती है..’: भाई शालिग्राम पर आया धीरेंद्र शास्त्री का दोटूक बयान, परिवार पर कही बड़ी बात; देखें वीडियो
मामले की जांच के दौरान पुलिस को अप्रैल 2026 का दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का टिकट भी मिला है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि यह यात्रा किस उद्देश्य से प्रस्तावित थी, फर्जी आधार कार्ड का इससे कोई संबंध था या नहीं और कहीं इसका इस्तेमाल किसी अन्य गतिविधि के लिए तो नहीं किया गया.
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों और बरामद दस्तावेजों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे.
भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…