Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीड़िता के नाम से बना फर्जी आधार कार्ड, ‘मुस्कान खानम’ नाम से पहचान बदलने का आरोप, 4 गिरफ्तार

Dausa gangrape case fake Aadhaar card: राजस्थान के दौसा गैंगरेप केस में पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जांच में पीड़िता की फोटो वाला ‘मुस्कान खानम’ नाम से बना फर्जी आधार कार्ड और दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट टिकट मिलने के बाद जांच तेज हो गई है.

Dausa Gangrape Case

Dausa Gangrape Case

Dausa Gangrape Case: राजस्थान के दौसा जिले में सामने आए कथित गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और फर्जी पहचान के मामले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के साथ एक ऐसे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिस पर पीड़िता के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार करने का आरोप है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था.

मोबाइल रिपेयर के दौरान हुई पहचान, फिर शुरू हुआ शोषण

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय युवती मोबाइल ठीक कराने सवाई माधोपुर जिले के बौंली गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वहीं उसकी मुलाकात वकील खान नामक व्यक्ति से हुई. इसके बाद आरोपी ने उसे लालसोट बुलाया, जहां कथित तौर पर शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया. पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बना लिए गए. बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया जाता रहा.

तीन आरोपियों पर गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने की गिरफ्तारी

एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी वकील खान के अलावा उसके साथी राहिल और जयपुर निवासी नयाब खान ने भी कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. मामला दर्ज होने के बाद जांच लालसोट डीएसपी सुरेंद्र सिंह चौधरी को सौंपी गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. राहिल और नयाब खान को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी वकील खान से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है.

जांच में मिला फर्जी आधार कार्ड, नाम लिखा था ‘मुस्कान खानम’

जांच के दौरान पुलिस को पीड़िता की तस्वीर वाला एक दूसरा आधार कार्ड मिला. अधिकारियों के अनुसार, कार्ड पर फोटो पीड़िता की थी, लेकिन नाम मुस्कान खानम दर्ज था और आधार नंबर भी फर्जी पाया गया. इस मामले में बौंली निवासी नदीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके कब्जे से कंप्यूटर, प्रिंटर और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: ‘मेरी विनती है..’: भाई शालिग्राम पर आया धीरेंद्र शास्त्री का दोटूक बयान, परिवार पर कही बड़ी बात; देखें वीडियो

दिल्ली से श्रीनगर फ्लाइट टिकट भी जांच के दायरे में

मामले की जांच के दौरान पुलिस को अप्रैल 2026 का दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का टिकट भी मिला है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि यह यात्रा किस उद्देश्य से प्रस्तावित थी, फर्जी आधार कार्ड का इससे कोई संबंध था या नहीं और कहीं इसका इस्तेमाल किसी अन्य गतिविधि के लिए तो नहीं किया गया.

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों और बरामद दस्तावेजों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital