देश

Indian AirStrikes के कारण पाकिस्तान छोड़कर भागा आतंकी सरगना दाऊद, छोटा शकील और मुन्ना जिगीदा भी फरार

नई दिल्ली: भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान छोड़ दिया है. उसके साथ डी-कंपनी के दो अहम चेहरे – छोटा शकील और मुन्ना जिगीदा – ने भी पाकिस्तान से भागने की पुष्टि हुई है.

दाऊद और उसके सहयोगियों ने बदला अपना ठिकाना

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान पर लगातार बढ़ते वैश्विक दबाव और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मिल रही चेतावनियों के कारण दाऊद और उसके सहयोगियों को अपना ठिकाना बदलना पड़ा. अभी यह साफ नहीं है कि वे किस देश में छिपे हैं, लेकिन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियां उनके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं.

कराची के क्लिफ्टन इलाके में था दाऊद का सुरक्षित ठिकाना

दाऊद इब्राहिम पिछले कई वर्षों से कराची के क्लिफ्टन जैसे वीआईपी और अति-सुरक्षित इलाके में रह रहा था. उसे पाकिस्तानी सेना और आईएसआई से विशेष सुरक्षा मिली हुई थी. क्लिफ्टन क्षेत्र में उसके घर के आसपास पाकिस्तानी रेंजर्स और खुफिया एजेंसियों के जवान तैनात रहते थे, ताकि उसकी गतिविधियों को पूरी तरह छुपाया जा सके.

दाऊद का अपराध साम्राज्य

दाऊद इब्राहिम का नाम 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड के तौर पर कुख्यात है, जिसमें 250 से अधिक निर्दोष लोगों की जान गई थी. इसके अलावा वह ड्रग्स तस्करी, हथियारों की तस्करी, हवाला रैकेट, अवैध वसूली और रियल एस्टेट से अवैध धन अर्जित करने जैसे कई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है. उसका नेटवर्क भारत, मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप तक फैला हुआ है.

छोटा शकील और मुन्ना जिगीदा की भूमिका

छोटा शकील लंबे समय तक डी-कंपनी के संचालन का जिम्मा संभालता रहा है. वह आतंकवाद, माफिया गतिविधियों और आर्थिक अपराधों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने का मास्टरमाइंड रहा है. वहीं, मुन्ना जिगीदा हवाला नेटवर्क और फिरौती वसूलने के काम में दाऊद का विश्वासपात्र सहयोगी रहा है. विशेष जानकारी के अनुसार, 2015 में बैंकॉक पुलिस ने मुन्ना जिगीदा को गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ समय बाद उसे पाकिस्तान को सौंप दिया गया था, जहां वह फिर से डी-कंपनी की गतिविधियों में सक्रिय हो गया था.

अनीश शाह ‘डारा’ और मुन्ना जिगीदा का नेटवर्क

अनीश शाह उर्फ डारा और मुन्ना जिगीदा जैसे गुर्गों ने दाऊद के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाला और अवैध धंधे को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ये लोग आज भी विभिन्न देशों में डी-कंपनी के लिए काम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

9 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

18 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

50 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

54 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

1 hour ago