Categories: देश

विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने!, China से मिले रडार और एयर डिफेंस सिस्टम हुए फुस्स

India Pak War: भारतीय सेना ने लगातार पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों के उनके रडार और एयर डिफेंस सिस्टम पर जोरदार हमला कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया है. ताकि भारत आसानी से पाकिस्तान में घुसकर अपने लक्ष्य को भेद सके. भारत लगातार पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहा है. एक के बाद एक आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ पाक बाकी देशों से कटोरा लेकर भीख और हर तरह की मदद मांग रहा है. शायद पाक ये भूल गया था कि उसका सामना विश्व के चौथे स्थान वाली वायु सेना से हो रहा है.

कितनी महत्वपूर्ण है ड्रोन हारोप की भूमिका

पाकिस्तान के रडार और एयर डिफेंस को खत्म करने में भारतीय ड्रोन हारोप (Harop Drone) बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है. यह ड्रोन हवा में 9 घंटे तक रह सकता है और साथ ही 1000 किलोमीटर तक ऑपरेशन को अंजाम देने में सक्षम भी है. इस ड्रोन का उपयोग आतंकवादियों खत्म करने के मिशन के लिए और अन्य मिशनों के लिए किया जाता है. इस ड्रोन को एक विशेष डिजाइन के रूप में तैयार किया जाता है जिससे वह आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके. हारोप ड्रोन इलेक्ट्रो ऑप्टिकल, इंफ्रारेड, रंगीन सीसीटीवी कैमरा, एंटी रडार होमिंग क्षमताओं से लैस है जो किसी भी लक्ष्य को चिन्हित करने और उसे भेदने में मदद करते हैं.

भारतीय सेना पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में रडार और एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला कर रही है .सेना की भाषा में इसे सीड कहा जाता है. सीड यानी सप्रेशन इनेमी एयर डिफेंसज (Supression of Enemy Air Defences). इसका मतलब दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को पंगु करना है. पाकिस्तान भारत के कई शहरों को मिसाइलों के जरिए निशाना बना रहा है लेकिन भारतीय वायु सेना अपने मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम से उसे विफल कर दे रहा है.

पहली बार कब हुआ सीड सिस्टम का उपयोग?

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायु सेना ने सीड सिस्टम का उपयोग अपने दुश्मनों के खिलाफ किया था. इसके बाद उसने जर्मनी के खिलाफ भी इसी सिस्टम का उपयोग किया. अमेरिका ने भी वियतनाम के साथ युद्ध में सीड सिस्टम का उपयोग कर वियतनाम को करारी शिकस्त दी थी.

भारतीय वायु सेना पर हम सभी को गर्व है

भारतीय वायु सेवा की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी इसके पहले वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल सुब्रत मुखर्जी थे. आजादी से पहले भारतीय वायु सेवा का नाम रॉयल इंडियन एयर फोर्स था. द्वितीय विश्व युद्ध में भारत की वायु सेवा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी. आजादी के बाद रॉयल्स हटाकर इसे सिर्फ भारतीय वायु सेना कर दिया गया.

देश की आजादी के बाद भारतीय वायु सेना ने हमेशा देश के दुश्मनों के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोला और देशवासियों को उस पर गर्व है . भारतीय वायु सेना आधुनिकतम हथियारों से लैस विश्व में चौथे स्थान पर है. इस बार भी भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोला हुआ है और अपनी मिसाइलों और अन्य उपकरणों , हथियारों के जरिए आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है.

ये भी पढ़ें: रक्षा अभियानों की लाइव कवरेज पर रोक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

-भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

11 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

15 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

28 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

32 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

57 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

60 minutes ago