देश

भारत-पाक सीमा के पास युवक और नाबालिग लड़की का मिला शव, पाकिस्तानी दस्तावेज और सिम कार्ड बरामद

Indo-Pak Border: राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव मिलने से हड़कंप मच गया है.

दोनों की लाशें सीमा से करीब 10–12 किलोमीटर अंदर मिलीं, जो काफी समय से पड़ी हुई थीं. इन शवों के पास से एक पाकिस्तानी पहचान पत्र और सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं, जिससे मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया है.

इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और खुफिया एजेंसी जांच में जुट गए हैं.

पाकिस्तानी ID और सिम मिलने से शक गहराया

शवों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी मौत करीब 5 से 7 दिन पहले हो चुकी थी. युवक की उम्र लगभग 18 साल और लड़की की उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है.

शवों के पास से जो पाकिस्तानी दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच तेज़ी से की जा रही है. इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि ये दोनों लोग सीमा पार से आए हो सकते हैं.

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इनकी मौत किन हालात में हुई और ये भारत में कैसे दाखिल हुए.

पुलिस और बीएसएफ ने शुरू की गहन जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बीएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह कोई साजिश तो नहीं, या फिर इनकी मौत किसी प्राकृतिक कारण से हुई. बीएसएफ ने सीमा चौकियों को अलर्ट कर दिया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें- राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल: आतंकी हमलों और रासायनिक आपात स्थितियों से निपटने की व्यापक तैयारी

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

15 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

55 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago