दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता.
PM Jan Aushadhi Kendra: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नई योजनाओं का ऐलान कर रही हैं. इसी कड़ी में अब सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की जनता को बड़ी सौगात देते हुए जन औषधि केंद्र खोले जाने की घोषणा की है. इससे पहले की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इस योजना को लागू करने से मना कर दिया था. जिसके चलते लोगों को सस्ती दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था.
सीएम ने किया ऐलान
सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री जन औषधि योजना प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजना है. हमसे पहले की सरकारों ने खुद को और सरकार को इस जन कल्याणकारी योजना से दूर रखा. आज मैं दिल्ली को बधाई देना चाहती हूं कि इस सातवें जन औषधि दिवस के अवसर पर, जहां भी हम नियमानुसार जन औषधि केंद्र खोल सकते हैं, उसे खोला जाएगा.
#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री जन औषधि योजना प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजना है। हमसे पहले की सरकारों ने खुद को और सरकार को इस जन कल्याणकारी योजना से दूर रखा। आज मैं दिल्ली को बधाई देना चाहती हूं कि इस सातवें जन औषधि दिवस के अवसर पर, जहां भी… pic.twitter.com/sEYP271p0o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2025
अस्पताल के 500 मीटर के अंदर खुलेंगें केंद्र
उन्होंने आगे कहा, दिल्ली के लोगों को इस योजना से जुड़ने का अधिकार है. हम हाईकोर्ट के फैसले का पालन कर रहे हैं जिसमें कहा गया है कि हर अस्पताल के 500 मीटर के अंदर एक जन औषधि केंद्र होना चाहिए. ताकि दिल्ली के लोगों को कम दामों पर अच्छी दवाइयां मिल सकें.”
सातवें जन औषधि दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को अशोक विहार स्थित जन औषधि केंद्र पर पहुंची और वहां पर सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने जन औषधि केंद्र पर आने वाले लाभार्थियों से भी मुलाकात की.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ सम्मान के लिए Barbados Government का जताया आभार
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘प्रधानमंत्री जन औषधि योजना’ पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई एक ऐसी परियोजना है, जिसके माध्यम से पिछले सात वर्षों में देश की जनता की 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है. आज सातवां जन औषधि दिवस है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

