Categories: देश

केरल के मंदिर में पटाखा विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई चार

केरल में कासरगोड (Kasargod) के नीलेश्वरम स्थित अंजुताम्बलम वीरारकव मंदिर में एक समारोह के लिए रखे गए पटाखों में पिछले हफ्ते आग (Anjootambalam Veererkavu Temple Fire Incident) लगने से बड़ी दुर्घटना हो गई थी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत पिछले हफ्ते हुई थी. जबकि 154 लोग घायल हुए थे, जिसमें करीब 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मंदिर उत्सव के दौरान हुई थी दुर्घटना

ताजा जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है. घायल शिबिन राज ने सोमवार तड़के कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पिछले सोमवार को हुई दुर्घटना के बाद उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था. मंदिर उत्सव के दौरान आतिशबाजी दुर्घटना पिछले सप्ताह सोमवार देर रात हुई थी. घायलों में वे लोग भी शामिल थे जो लोकप्रिय ‘थेय्यम’ अनुष्ठान देखने आए थे. यह एक ऐसा आयोजन है जो ज्यादातर कन्नूर और कासरगोड जिलों के मंदिरों में देखा जाता है.

सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया

स्थानीय अधिकारियों ने कहा था कि मंदिर अधिकारियों की ओर से एक बड़ी चूक थी, जिन्होंने पटाखे फोड़ते समय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था. कासरगोड जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी. शिल्पा ने कहा था कि अधिकारी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने में विफल रहे और उनके पास कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति भी नहीं थी.

जिला अदालत ने रद्द की जमानत

पुलिस ने इस त्रासदी के बाद पूछताछ के लिए मंदिर के तीन अधिकारियों को हिरासत में लिया और फिर उन्हें गिरफ्तार किया. बाद में स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. लेकिन जिला अदालत ने तीनों को दी गई जमानत रद्द कर दी. जिला अदालत की ओर से जमानत रद्द करने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अधिकारियों की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

44 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

46 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

54 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

1 hour ago