Bazm-e-Sahafat Bharat Express Conclave: राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में भारत एक्सप्रेस उर्दू के बहुप्रतीक्षित नेशनल कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ के तीसरे संस्करण का औपचारिक और भव्य शुभारंभ हो चुका है. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई. ‘नये भारत की बात, उर्दू के साथ’ के केंद्रीय विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा और पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्तियां एक मंच पर जुटी हैं.
कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल श्री नजीब जंग, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सैयद शाहनवाज हुसैन तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) शाहिद अख्तर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया.
दीप प्रज्वलन के इस गरिमामयी क्षण के साथ ही उर्दू पत्रकारिता के अतीत, वर्तमान और नए भारत में इसके भविष्य को लेकर दिनभर चलने वाले वैचारिक महामंथन की नींव रखी गई.
उद्घाटन सत्र में सभी आगंतुक अतिथियों, विद्वानों और पत्रकारों का स्वागत करते हुए ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ के संपादक डॉ. खालिद रज़ा खान ने अपना स्वागत भाषण (Welcome Address) प्रस्तुत किया. उन्होंने उर्दू भाषा की ऐतिहासिक विरासत, भारत की गंगा-जमुनी तहजीब में इसके योगदान और आज के डिजिटल युग में मुख्यधारा की पत्रकारिता के भीतर उर्दू की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित यह कॉन्क्लेव उर्दू पत्रकारिता को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने की एक बड़ी पहल है. उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता उपेंद्र राय ने अपना संबोधन पेश करते हुए देश के लोकतांत्रिक ढांचे में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किया.
दीप प्रज्वलन और उद्घाटन सत्र के बाद अब दिनभर विभिन्न सत्रों में ‘राष्ट्र निर्माण में उर्दू पत्रकारिता की भूमिका’ और ‘राजनीतिक संवाद में उर्दू’ जैसे विषयों पर देश के प्रमुख सांसद, संपादक और बुद्धिजीवी मंथन करेंगे.
CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…
Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…
बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…
Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…