वीडियो

‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ LIVE:  नए भारत की बात, उर्दू के साथ, IIC में जुटे देश के बड़े बुद्धिजीवी

Bazm e Sahafat Bharat Express Urdu Conclave Live: नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में भारत एक्सप्रेस उर्दू का प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ शुरू हो चुका है. देश के कोने-कोने से जुटे वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी, नीति-निर्माता और सांस्कृतिक हस्तियां इस समय राष्ट्रीय विमर्श में उर्दू पत्रकारिता की नई दिशा तय कर रहे हैं.

राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का तीसरा संस्करण

लगभग 15 करोड़ हिंदुस्तानियों की जुबान उर्दू सिर्फ अभिव्यक्ति का साधन नहीं, बल्कि देश की साझा गंगा-जमुनी तहजीब और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत आईना है. इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए 17 सितंबर 2026 को मैक्स मूलर मार्ग, लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है.

एक दिवसीय इस महामंथन का केंद्रीय विषय ‘नए भारत की बात, उर्दू के साथ’ रखा गया है, जिसमें मीडिया में उर्दू की नई संभावनाओं और इसके भविष्य पर विस्तृत विमर्श हो रहा है.

सीएमडी उपेंद्र राय की दूरदर्शी सोच

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ की परिकल्पना धरातल पर उतरी है. पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले उपेंद्र राय ने स्टार न्यूज, सीएनबीसी, तहलका और सहारा इंडिया मीडिया में शीर्ष संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं.

करीब डेढ़ दशक पहले उन्होंने देश के पहले 24 घंटे चलने वाले उर्दू न्यूज चैनल ‘आलमी सहारा टीवी’ की स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी. आज उनका यही विजन ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ के जरिए डिजिटल और ब्रॉडकास्ट में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है.

आयोजनों की गौरवशाली विरासत

‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ का सफर बेहद ऐतिहासिक रहा है. इसका पहला संस्करण 27 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली के उर्दू घर में आयोजित हुआ था, जिसे शिक्षाविदों और पत्रकारों की भरपूर सराहना मिली. वहीं, 26 नवंबर 2025 को आयोजित दूसरे संस्करण का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया था, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और शीर्ष नीति-निर्माताओं ने शिरकत की थी. आज का यह तीसरा संस्करण उर्दू पत्रकारिता को देश के लोकतांत्रिक और बौद्धिक ढांचे की मुख्यधारा में मजबूती से स्थापित कर रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

14 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

45 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

58 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

1 hour ago