देश

Rajnath Singh Gujarat Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे गुजरात, भुज एयरबेस का करेंगे दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बादामी बाग कैंट का दौरा करने के बाद अब आज (16 मई) गुजरात के भुज एयरबेस का दौरा करेंगे. रक्षा मंत्री सिंह ने श्रीनगर की अपनी यात्रा के दौरान आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि भारत किसी भी सूरत में आतंकवाद को अब बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बार-बार की परमाणु धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है.

Rajnath Singh ने पाक को दिया कड़ा संदेश

बता दें कि बादामी बाग कैंट में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के साथ अपनी पहली बातचीत में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी संगठनों और उनके आकाओं को एक कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है कि वे कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा, “हमारी सेनाओं ने दुनिया को दिखा दिया है कि उनका निशाना सटीक है तथा गिनती का काम दुश्मनों पर छोड़ दिया गया है.”

Rajnath Singh ने कहा, “मैं दुनिया के सामने यह सवाल उठाता हूं: क्या परमाणु हथियार ऐसे गैर जिम्मेदार और दुष्ट देश के हाथों में सुरक्षित हैं? पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में लिया जाना चाहिए.”

हमें अपनी सेना पर गर्व है- Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने सीमा पार पाकिस्तानी चौकियों और बंकरों को नष्ट करने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और दुश्मन को स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कहा, “मैं आज यहां भारत के लोगों का संदेश लेकर आया हूं: ‘हमें अपनी सेना पर गर्व है’.”

आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने दोहराया कि सीमा पार से कोई भी अनुचित कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, जो दोनों देशों के बीच बनी सहमति का आधार है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को दोहराया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, और अगर बातचीत होगी, तो वह केवल आतंकवाद और पीओके पर होगी.

यह भी पढ़ें- पूरी दुनिया ने देखा PAK ने हमें कैसे न्यूक्लियर धमकी दी, अब IAEA की निगरानी में रखे जाएं उसके परमाणु हथियार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने घायल सैनिकों के साहस की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago